Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ईओ कार्यालय में दंडवत लेट गए सभासद

घायल बेटे को देखने रायपुर से आया था घर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हरियाली का महाअभियान शुरू

बिजली कटौती को लेकर सपा नेताओं ने एसडीओ से की शिकायत

बिजली कटौती के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, डीएम को दिया ज्ञापन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: ये झूठी जीत है, भविष्य में हार का डर बीजेपी की नींद उड़ा देगा अखिलेश यादव का बड़ा बयान!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Feb 8, 2025
Post views : 120

ये झूठी जीत है, भविष्य में हार का डर बीजेपी की नींद उड़ा देगा अखिलेश यादव का बड़ा बयान!

  उत्तरप्रदेश मिल्कीपुर उपचुनाव में मिली हार पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि PDA की बढ़ती शक्ति का सामना BJP वोट के बल पर नहीं कर सकती है, इसीलिए वो चुनावी तंत्र का दुरुपयोग करके जीतने की कोशिश करती है ऐसी चुनावी धांधली करने के लिए जिस स्तर पर अधिकारियों की हेराफेरी करनी होती है, वो 1 विधानसभा में तो भले किसी तरह संभव है, लेकिन 403 विधानसभाओं में ये ‘चार सौ बीसी’ नहीं चलेगी इस बात को भाजपावाले भी जानते हैं, इसीलिए भाजपाइयों ने मिल्कीपुर का उपचुनाव टाला था PDA मतलब 90% जनता ने खुद अपनी आंखों से ये धांधली देखी है ये झूठी जीत है, जिसका जश्न भाजपाई कभी भी आईने में अपनी आंखों-में-आंखें डालकर नहीं मना पाएंगे उनका अपराधबोध और भविष्य में हार का डर उनकी नींद उड़ा देगा जिन अधिकारियों ने चुनावी घपलेबाजी का अपराध किया है वो आज नहीं तो कल अपने लोकतांत्रिक-अपराध की सजा पाएंगे एक-एक करके सबका सच सामने आएगा न क़ुदरत उन्हें बख्शेगी, न कानून भाजपाई उनका इस्तेमाल करके छोड़ देंगे, उनकी ढाल नहीं बनेंगे जब उनकी नौकरी और पेंशन जाएगी तो वो अपने बच्चों, परिवार और समाज के बीच अपमान की जिंदगी की सजा अकेले भुगतेंगे!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन