Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ईओ कार्यालय में दंडवत लेट गए सभासद

घायल बेटे को देखने रायपुर से आया था घर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हरियाली का महाअभियान शुरू

बिजली कटौती को लेकर सपा नेताओं ने एसडीओ से की शिकायत

बिजली कटौती के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, डीएम को दिया ज्ञापन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: कल BSP की दिल्ली में बड़ी बैठक, मायावती चुनाव को लेकर बनाएंगी रणनीति

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Jan 28, 2025
Post views : 119

कल BSP की दिल्ली में बड़ी बैठक, मायावती चुनाव को लेकर बनाएंगी रणनीति

  उत्तर प्रदेश लखनऊ : राजधानी दिल्ली में आम विधानसभा चुनाव के चलते सभी पार्टियां इस चुनाव में पूरा जोर लगा रही हैं BSP भी दिल्ली चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जी तोड़ कोशिशों में जुटी हुई है पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर व उत्तराधिकारी आकाश आनंद को बसपा अध्यक्ष मायावती ने दिल्ली चुनाव का प्रभार सौंपा है लगातार आकाश आनंद रैली और जनसभाएं कर रहे हैं बीएसपी अध्यक्ष मायावती भी अब इन चुनाव में पदाधिकारियों के साथ बैठक करने वाली हैं पार्टी की तरफ से जानकारी दी गई है कि कल दिल्ली में पार्टी की बड़ी बैठक आयोजित होगी, जिसमें बसपा सुप्रीमो मायावती मौजूद रहेंगी बहुजन समाज पार्टी लखनऊ कार्यालय से जानकारी दी गई है कि देश के वर्तमान राजनीतिक हालात और खासकर दलितों, आदिवासियों, अति-पिछड़ों, मुस्लिमों व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के चिन्तनीय राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बीएसपी की आल-इण्डिया बैठक कल दिल्ली में बुलाई गई है   BSP केन्द्रीय कार्यालय 29 लोधी स्टेट में आयोजित इस बैठक में आल-इण्डिया के वरिष्ठ पदाधिकारियों, केन्द्रीय स्टेट कोआर्डिनेटरों, BSP स्टेट अध्यक्षों के साथ विचार-विमर्श के बाद पार्टी के जनाधार को बढ़ाने व दिल्ली चुनाव के सम्बन्ध में भी जरूरी दिशा-निर्देश दिये जायेंगे आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की चार बार सत्ता रही है देश के लोकसभा चुनाव में भी बहुजन समाज पार्टी का कभी दबदबा रहा करता था लेकिन आज स्थिति है कि पार्टी का जनाधार बिखर सा गया है दिल्ली चुनाव में भी कभी पार्टी ने अच्छे मत प्रतिशत के साथ दो सीटें जीतने में भी सफलता पाई थी लेकिन अब दिल्ली में पार्टी का कोई जादू नहीं चल रहा है पहले से ही कमजोर हो चुकी बहुजन समाज पार्टी को अब आजाद समाज पार्टी झटका दे रही है उत्तर प्रदेश में आजाद समाज पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी को विधानसभा उपचुनाव में काफी नुकसान पहुंचाया और दिल्ली में भी आजाद समाज पार्टी चुनाव लड़ रही है जिन दलितों के सहारे बसपा मैदान में उतरती है उन्हीं दलित की राजनीति चंद्रशेखर भी कर रहे हैं!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन