: अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत,चार गंभीर रूप से घायल,परिजनों में मचा कोहराम!
THE LUCKNOW TIMES
Wed, Oct 22, 2025
अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत,चार गंभीर रूप से घायल,परिजनों में मचा कोहराम!
बरेली व्यूरो मुनीश गुप्ता
उत्तर प्रदेश बरेली : जनपद बरेली में घटित हुए दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रथम घटना थाना फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम मैनी समीप नवदिया मोड़ पर घटित हुई जिसमें ग्राम खल्लपुर निवासी युवक की बाइक पेंड़ से टकराने से दर्दनाक मौत हो गई।मंगलवार शाम ग्राम मैनी,नवदिया मोड़ पर यह सड़क हादसा हुआ जिसमें ग्राम खल्लपुर निवासी जीराज सिंह पुत्र मकरंद की मौके पर ही मौत हो गई ग्रामीणों अनुसार जीराज सिंह अपनी मोटर साइकिल से जा रहा था कि मोड़ पर अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई जीराज के सिर में गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना पर फरीदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहाँ पुलिस ने बताया कि मोड़ पर बाइक की गति तेज होने कारण अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई जिससे चालक की जीराज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।मृतक जीराज पानीपत में मजदूरी कार्य कर परिवार का पालन पोषण करता था सोमवार को वह अपने परिवार से मिलने घर आया था जो हादसे का शिकार हो गया।हादसे की खबर मिलते ही परिवार समेत गांव में शोक की लहर दौड़ गई परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना से बूढ़ी मां-पत्नी समेत चार नाबालिग बेटियों का सहारा छिन गया है तीन भाइयों में जीराज अन्य राज्य में मजदूरी कार्यकर परिवार की आजीविका चला रहा था।
दूसरी सड़क दुर्घटना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा कांवरिया शिव मंदिर के पास घटित हुई जहाँ सोमवार देर रात्रि में दर्दनाक सड़क हादसे में तेजगति अनियंत्रित कार डिबाइडर से टकराती हुई बिजली के खंभे से टकराई इस जबरदस्त टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गये।कार में सबार पाँचो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।घटना की सूचना पर पहुंचे घायलों के परिजन व लोधी नगर सभासद महेंद्र पाल शर्मा ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी जहाँ मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भिजवाया जहां इलाज के दौरान नगर फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला लोधी नगर निवासी अरूण श्रीवास्तव 18,वर्ष पुत्र वेदराम की मौत हो गयी।अरुण की मौत की खबर सुनकर में कोहराम मच गया।मां लक्ष्मी देवी,पिता वेदपाल व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सभासद महेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि मृतक के एक वहन और दो भाई हैं मृतक दूसरे नंबर पर था जो ट्रैक्टर मकैनिक कार्य सीख रहा था।सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल विजय,दिनेश,रवि और कुनाल गंगवार उर्फ छोटू चारो युवक फतेहगंज पश्चिमी के निवासी हैं जिनका बरेली महानगर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है जिनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है जिन्हे ICU बैंटिलेटर सर्पोट पर रखा गया है।चिकित्सकों के मुताबिक गंभीर रूप से घायल युवकों को होश नहीं आया है। हादसे में कुनाल गंगवार का हाथ कट गया एक अन्य युवक को सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।बताया जा रहा है सभी युवक कार द्वारा किसी कार्य से टोल प्लाजा तक गए थे अनियंत्रित कार डिबाइडर टकराते हुए खंभे से जा टकराई।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन