Mon 02 Nov 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

आचमन संस्था ने सजाया साहित्यिक मंच

पांच गिरफ्तार

हर कदम पर मिली गड़बड़ी

विधायक ने बढ़ाया हौसला

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: दीपावली-छठ पर यूपी पुलिस का 'ज़ीरो टॉलरेंस' एक्शन प्लान: डीजीपी राजीव कृष्ण ने पुलिसकर्मियों की छुट्टियाँ रद्द कीं; बाजारों, संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन व फुट पेट्रोलिंग के सख़्त निर्देश

दीपावली-छठ पर यूपी पुलिस का 'ज़ीरो टॉलरेंस' एक्शन प्लान: डीजीपी राजीव कृष्ण ने पुलिसकर्मियों की छुट्टियाँ रद्द कीं; बाजारों, संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन व फुट पेट्रोलिंग के सख़्त निर्देश

  https://youtu.be/S-HjJORrbJc उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने आगामी दीपावली, धनतेरस और छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को लेकर 'ज़ीरो टॉलरेंस' की नीति पर बड़ा बयान दिया है और पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। डीजीपी ने सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सख़्त निर्देश दिए हैं कि अपराध और अव्यवस्था के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके तहत, 16 से 28 अक्टूबर तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियाँ तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। सुरक्षा के लिहाज़ से, भीड़भाड़ वाले बाजारों, सर्राफा क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सघन फुट पेट्रोलिंग, और एंटी रोमियो स्क्वॉड की सक्रियता सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके अतिरिक्त, विस्फोटक सामग्री और पटाखों के अवैध भंडारण व बिक्री पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं तथा संवेदनशील स्थानों और हॉटस्पॉट्स पर ड्रोन कैमरे से निगरानी रखने को कहा गया है। डीजीपी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि छोटी से छोटी सूचना को भी गंभीरता से लिया जाए और मौके पर जाकर तुरंत विवादों का निपटारा किया जाए, ताकि हर स्थिति में जनता का विश्वास बना रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन