: मां और 4 बहनों की हत्या करने वाले का वीडियो वायरल,कहा- बस्ती वालों ने किया था जीना हराम, योगी-मोदी जी इनको मत छोड़ना!
THE LUCKNOW TIMES
Wed, Jan 1, 2025
Post views : 72
मां और 4 बहनों की हत्या करने वाले का वीडियो वायरल,कहा- बस्ती वालों ने किया था जीना हराम, योगी-मोदी जी इनको मत छोड़ना!
उत्तर प्रदेश लखनऊ : राजधानी लखनऊ के होटल में अपनी मां और 4 बहनों की हत्या करने वाले युवक अरशद का पुलिस जांच में एक वीडियो सामने आया है अपने पिता बदर के साथ अरशद ने अपनी मां और बहनों की हत्या करने के बाद ये वीडियो बनाया था जिसमें उसने इस जघन्य कांड को अंजाम देने की वजह बताई है वीडियो में अरशद हत्या की बात स्वीकारते हुए इसका जिम्मेदार आगरा में अपने पड़ोसियों और बस्ती वालों को बताता है वीडियो में वह कहता दिख रहा है कि उसका परिवार हिंदू बनना चाहता थे, घर में राम मंदिर का निर्माण करवाना चाहते थे, जिस वजह से मेरे धर्म के लोग उनके परिवार की हत्या करना चाहता थे इस बारे में अरशद के पिता बदर ने 23 दिसम्बर को एक चिट्ठी पीएम मोदी और सीएस योगी को भी लिखी थी वीडियो में अरशद कह रहा है कि बस्ती वाले गलत धंधे करते हैं उनसे अपनी बहनों को बचाने का हमारे पास यही एक तरीका था हमने कई हिंदू संगठनों से मदद मांगी लेकिन, कोई आगे नहीं आया बस्ती वालों ने हमारी आधी जमीन हड़प ली और बाकी बचा हिस्सा भी कब्जाना चाह रहे थे मैं वहां पर राम मंदिर बनवाना चाहता था जिसका बस्ती वाले विरोध कर रहे थे अब पीएम मोदी और सीएम योगी से यही अपील है कि हमारे मरने के बाद मेरी जमीन पर राम मंदिर ही बनवाएं और उस घर में जो भी सामान है उसे किसी अनाथालय को सौंप दें, डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया कि बदर तो फरार है लेकिन, अरशद को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई है उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो उसने हत्याकांड के बाद बनाया था अरशद ने बताया कि, उसके मोहल्ले के लोग उसकी हत्या करना चाहते थे ऐसे में हमने और पिता ने सोचा कि यदि हम लोगों का कुछ हो गया तो परिवार का क्या होगा? इसलिए हमने पूरे परिवार की हत्या कर दी मां और बहनों की कैसे की वहीं अरशद ने पूछताछ में कबूल किया है कि ये परिवार दस दिन पहले अपने गांव से निकला था. सबसे पहले अजमेर गया. उसके बाद अलग-अलग स्थानों पर घूमते रहे. आखिर में ये लोग 30 दिसम्बर को लखनऊ पहुंचे और होटल शरणजीत में रुके 31 दिसंबर की रात बदर शराब लाया और चारों बहनों और मां को पिलाई जब सभी नशे में हो गए तो एक-एक कर सभी का गला दबाया और हत्या कर दी इसके बाद बदर वहां से निकल गया!Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन