Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ईओ कार्यालय में दंडवत लेट गए सभासद

घायल बेटे को देखने रायपुर से आया था घर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हरियाली का महाअभियान शुरू

बिजली कटौती को लेकर सपा नेताओं ने एसडीओ से की शिकायत

बिजली कटौती के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, डीएम को दिया ज्ञापन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: पहलगाम नरसंहार पर चेयरमैन व सभासदों ने जताया शोक

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Apr 23, 2025
Post views : 122

नगरपालिका कार्यालय परिसर में दो मिनट मौन रख दी श्रद्धांजलि

सैय्यद फैज़ान "शीबू" रहमान ✍️

उन्नाव। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए नरसंहार से पूरे देश में गुस्सा व शोक की लहर है। इस दुखद घटना को लेकर उन्नाव नगरपालिका कार्यालय परिसर में नपा चेयरमैन श्वेता भानू मिश्रा की अध्यक्षता में शोकसभा की गई, जिसमें इस घृणित आतंकी हमले में शहीद सभी भारतीय नागरिकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की गई। तत्पश्चात परिसर स्थित शहीद स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलित कर घटना की निन्दा करते हुए दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

आतंकवादियों के नापाक मंसूबों से भारत सरकार डरने वाली नहीं- श्वेता मिश्रा

चेयरमैन श्वेता भानू मिश्रा ने कहा कि घटना अत्यन्त हृदय विदारक है। पीड़ित परिवारों को ऐसा जख्म लगा है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। इस घटना को सदियों तक भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होने कहा कि आतंकी हमले को इंसानियत को झकझोर देने वाला बताया। निर्दोष पर्यटकों को इस तरह निशाना बनाना, क्रूरता की हद को पार कर गया है। जो अपने परिवार के किसी सदस्य को इस हमले में खो चुके हैं, उनके दुःख की कल्पना भी कठिन है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के नापाक मंसूबों से भारत सरकार डरने वाली नहीं है।

हमला कायरतापूर्ण, अक्षम्य और घोर निंदनीय- भानू मिश्रा

इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधी व भाजपा नेता प्रवीण मिश्रा भानू ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला कायरतापूर्ण, अक्षम्य और घोर निंदनीय है। जिन लोगों ने इस दुःखद घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी शोक संवेदनाएं! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को सद्गति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। आगे उन्होनें कहा कि कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है, उन्होंने बताया कि सरकार इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि देश इस तरह की हिंसक व कायरतापूर्ण घटनाओं से बिल्कुल नहीं डरेगा।

[caption id="attachment_10114" align="alignnone" width="720"] उन्नाव नगरपालिका परिषद कार्यालय परिसर में पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते चेयरमैन, सभासदगण एवं अन्य कर्मचारी[/caption]

समस्त सभासद व कर्मचारी रहे उपस्थित 

इस मौके पर सभासद दीपक दीक्षित, मनीष शुक्ला, आराफात बेग, ब्रजेश पांडेय, मेराजउद्दीन, राकेश साहू, निशेष जायसवाल, सुशील तिवारी सहित नगरपालिका अधिशासी अधिकारी संजय कुमार गौतम और अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन