Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

गुरुजनों के योगदान को किया सलाम

शिकायत की तो घर पहुंचकर फिर धमकाया

मारपीट कर सुबह छोड़ा

कुछ ही देर में खाते से निकल गए 61 हजार

170 बुजुर्ग अयोध्या रवाना

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

लोकतांत्रिक व्यवस्था बचाने हेतु भाकियू इंडिया एवं सुप्रीम कोर्ट के वरि : लोकतांत्रिक व्यवस्था बचाने हेतु भाकियू इंडिया एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता महमूद प्राचा लड़ेंगे मिलकर लड़ाई। ब्

आसिम अज़ीज़

Mon, Sep 28, 2026
Post views : 116

लोकतांत्रिक व्यवस्था बचाने हेतु भाकियू इंडिया एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता महमूद प्राचा लड़ेंगे मिलकर लड़ाई।

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

रामपुर । उत्तर प्रदेश नई दिल्ली, भारतीय किसान यूनियन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष , पहलवान मुनेंद्र गुर्जर जी राष्ट्रीय प्रभारी आनंद विकल राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता संजीव राणा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहित बैसला सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता महमूद प्राचा से दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर पूर्व प्रस्तावित बैठक हेतु पहुंचे।

लगभग एक घंटा चली वार्तालाप में किसान मजदूर और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने हेतु अनेकों मुद्दों पर गहनता से विचार विमर्श हुआ जिसमें मुख्य रूप से EVM हटाओ देश बचाओ, मेरठ में हजारों घरों के ध्वस्तिकरण का फरमान, किसानों की कर्ज माफी, भूमि अधिग्रहण की अनियमितता, देश में बढ़ता पूंजीपतिवाद, अभिव्यक्ति की आजादी पर पाबंदी, सरकारी एजेंसी व तंत्र का दुरुपयोग आदि विषयों पर विस्तार से वार्तालाप हुई।

दोनों ओर से प्रत्येक मुद्दे पर रणनीति बनाते हुए मजबूती से संघर्ष करने के लिए और सभी मुद्दों पर प्रखरता के साथ मजबूती से प्लानिंग बनाते हुए लोकतांत्रिक देश भारत की संवैधानिक प्रणाली को बचाने एवं आम नागरिकों को उनके हक अधिकार दिलाने हेतु लड़ाई लड़ने का भरोसा जताया।

एडवोकेट महमूद प्राचा ने 10 अक्टूबर 2026 से जंतर मंतर पर ईवीएम हटाओ देश बचाओ जन आंदोलन में संगठन से मजबूती के साथ समर्थन की उम्मीद जताई जिस पर भाकियू इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी तरफ से प्रत्येक प्रकार से मजबूती के साथ सहयोग करने का भरोसा दिया है।

Tags :

Rampur news