प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठनात्मक जिम्मेदारियों के साथ सक्रिय रूप से ज : प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठनात्मक जिम्मेदारियों के साथ सक्रिय रूप से जोड़ना प्राथमिकता है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर
आसिम अज़ीज़
Tue, Sep 1, 2026
प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठनात्मक जिम्मेदारियों के साथ सक्रिय रूप से जोड़ना प्राथमिकता है।
ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर
रामपुरा। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में मंगलवार को जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार की अध्यक्षता एवं जिला प्रभारी राजा वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में संगठनात्मक जिला बैठक, मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों एवं प्रवास योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण के आधार पर निरंतर मजबूत हो रहा है। मंडल स्तर तक संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठनात्मक जिम्मेदारियों के साथ सक्रिय रूप से जोड़ना प्राथमिकता है।
कार्यशाला में मंडल कार्यसमिति के सत्यापन से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मंडलों में संगठनात्मक संरचना, दायित्वों एवं कार्यसमिति की सक्रियता की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी प्रवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर रणनीति तैयार की गई, ताकि संगठन के कार्यक्रमों एवं अभियानों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।
जिला प्रभारी राजा वर्मा ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आपसी समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने पदाधिकारियों एवं मंडल प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर प्रवास कर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का आह्वान किया।
Tags :
Rampur news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन