: कल BSP की दिल्ली में बड़ी बैठक, मायावती चुनाव को लेकर बनाएंगी रणनीति
Tue, Jan 28, 2025
कल BSP की दिल्ली में बड़ी बैठक, मायावती चुनाव को लेकर बनाएंगी रणनीति
उत्तर प्रदेश लखनऊ : राजधानी दिल्ली में आम विधानसभा चुनाव के चलते सभी पार्टियां इस चुनाव में पूरा जोर लगा रही हैं BSP भी दिल्ली चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जी तोड़ कोशिशों में जुटी हुई है पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर व उत्तराधिकारी आकाश आनंद को बसपा अध्यक्ष मायावती ने दिल्ली चुनाव का प्रभार सौंपा है लगातार आकाश आनंद रैली और जनसभाएं कर रहे हैंबीएसपी अध्यक्ष मायावती भी अब इन चुनाव में पदाधिकारियों के साथ बैठक करने वाली हैं पार्टी की तरफ से जानकारी दी गई है कि कल दिल्ली में पार्टी की बड़ी बैठक आयोजित होगी, जिसमें बसपा सुप्रीमो मायावती मौजूद रहेंगी बहुजन समाज पार्टी लखनऊ कार्यालय से जानकारी दी गई है कि देश के वर्तमान राजनीतिक हालात और खासकर दलितों, आदिवासियों, अति-पिछड़ों, मुस्लिमों व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के चिन्तनीय राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बीएसपी की आल-इण्डिया बैठक कल दिल्ली में बुलाई गई है BSP केन्द्रीय कार्यालय 29 लोधी स्टेट में आयोजित इस बैठक में आल-इण्डिया के वरिष्ठ पदाधिकारियों, केन्द्रीय स्टेट कोआर्डिनेटरों, BSP स्टेट अध्यक्षों के साथ विचार-विमर्श के बाद पार्टी के जनाधार को बढ़ाने व दिल्ली चुनाव के सम्बन्ध में भी जरूरी दिशा-निर्देश दिये जायेंगे आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की चार बार सत्ता रही है देश के लोकसभा चुनाव में भी बहुजन समाज पार्टी का कभी दबदबा रहा करता था लेकिन आज स्थिति है कि पार्टी का जनाधार बिखर सा गया हैदिल्ली चुनाव में भी कभी पार्टी ने अच्छे मत प्रतिशत के साथ दो सीटें जीतने में भी सफलता पाई थी लेकिन अब दिल्ली में पार्टी का कोई जादू नहीं चल रहा है पहले से ही कमजोर हो चुकी बहुजन समाज पार्टी को अब आजाद समाज पार्टी झटका दे रही है उत्तर प्रदेश में आजाद समाज पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी को विधानसभा उपचुनाव में काफी नुकसान पहुंचाया और दिल्ली में भी आजाद समाज पार्टी चुनाव लड़ रही है जिन दलितों के सहारे बसपा मैदान में उतरती है उन्हीं दलित की राजनीति चंद्रशेखर भी कर रहे हैं!
: दुर्घटना में मौत का शिकार छात्रा के अंतिम संस्कार में जुटी भीड़
Thu, Jan 23, 2025
दुर्घटना में मौत का शिकार छात्रा के अंतिम संस्कार में जुटी भीड़
भाजपा विधायक तथा सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भी मौजूद रहे
दरअसल उत्तर प्रदेश बिंदकी फतेहपुर कस्बे के मोहल्ला मुगलाही की रहने वाली छात्रा नसरत फातिमा पुत्री शकील अहमद की एक दिन पहले फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के छिवली नदी के समीप खड़े ट्रेलर गाड़ी में शैक्षिक भ्रमण के लिए जा रही बस के टकरा जाने से मौत हो गई थी। बुधवार की सुबह लगभग 10:00 बजे मुगलाही मोहल्ले में मृतक छात्रा के आवास में शव के अंतिम संस्कार में लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। दुर्घटना में मौत का शिकार छात्र के अंतिम संस्कार में विधायक राजेंद्र सिंह पटेल भी मृतक छात्रा के आवास पहुंचे और परिजनो से मिलकर दुर्घटना में दुख जताया। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू भी छात्र के अंतिम संस्कार में शामिल हुए बताते चले की एक दिन पहले फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के छिवली नदी के समीप हाईवे में खड़े ट्रेलर में बिंदकी कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से छात्राओ को लेकर शैक्षिक भ्रमण के लिए जा रही प्राइवेट बस टकरा गई थी जिसमें कक्षा 11 की छात्रा नसरा फातिमा पुत्री शकील अहमद की मौत हो गई थी। इसके अलावा 12 से अधिक छात्राएं दो शिक्षिकाएं एक कॉलेज का कर्मचारी सहित कुल 20 लोग घायल हुए थे। मृतक छात्रा का सव कानपुर हैलट में पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की देर शाम को मुगलाही मोहल्ला स्थित आवास आ गया था। बुधवार की सुबह आवास के बाहर लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही हजारों की संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे मृतक छात्रा के परिजन रो-रो कर बेहाल हो रहे थे वहीं मौजूद हजारों की संख्या में लोग छात्रा की मौत पर अफसोस जाहिर कर रहे थे। भारी भीड़ की मौजूदगी में शव को दफन किया गया
: संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा कर राष्ट्रव्यापी जन संपर्क करेगी कांग्रेस!
Sat, Jan 18, 2025
संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा कर राष्ट्रव्यापी जन संपर्क करेगी कांग्रेस!
प्रदेश कांग्रेस द्वारा डॉ आंबेडकर व बापू के अपमान से आहत देश में संविधान बचाओ पद यात्रा कर पूरे देश में जन संपर्क करेगी एवं संविधान के प्रति जागरूकता पैदा कर समाज में एकता और समरसता का संदेश देगी जिसके लिए जिले एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उक्त कार्य क्रम के तहत आज अमौली ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से अमौली में निवर्तमान जिला अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिरकत करते हुए प्रदेश ओ बी सी कांग्रेस के महामंत्री अनूप सचान ने कहा कि भाजपा द्वारा समय समय पर संविधान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है साथ ही भरी संसद में बाबा साहब का अपमान किया जो बहुत ही निंदनीय है जिसके लिए अब कांग्रेस जनता के बीच जाकर इनकी घृणित मंशा की जानकारी देगी, उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सदैव आपसी भाई चारे एवं समानता की पक्ष धर रही है जो आगे भी करती रहेगी।अपने अध्यक्षीय संबोधन में निवर्तमान जिला अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की इतनी बदतर हालत पहले कभी नहीं रही जिससे अपराधी बेखौफ होकर भाजपा के झंडे तले अपराध कर रहे हैं और और अधिकारी उन पर दबाव बनाने में असक्षम नजर आते हैं, देश का संविधान तो एक खिलौना मात्र बनकर रह गया उसे बराबर अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने जिले के कांग्रेसियों का आवाहन करते हुए कहा कि संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और जनता के बीच जाकर जनता को इनके घृणित विचारों से अवगत कराएं। कार्यक्रम में मुख्य रूप सेश्री प्रकाश नारायण, राम शंकर निषाद, सुबोध कुमार, भानु सिंह प्रजापति, सिद्दीकी हसन, आदि लोग उपस्थित रहे!