Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

की याद में पाँच रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

ससुराल से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में हुए सनसनीखेज दंपति हत्याकांड में पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है।

एजेंसियों पर भारी भीड़, सिलिंडर खत्म होने से रोज लौट रहे उपभोक्ता

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: पुलिस की छापामार कार्रवाई में 2 सटोरिए गिरफ्तार, 46 हजार नगदी सहित सट्टा पट्टी, लैपटॉप, मोबाईल फोन बरामद

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Apr 15, 2025
Post views : 57
 

पुलिस की छापामार कार्रवाई में 2 सटोरिए गिरफ्तार, 46 हजार नगदी सहित सट्टा पट्टी, लैपटॉप, मोबाईल फोन बरामद

  सैय्यद फैज़ान "शीबू" रहमान ✍️ उन्नाव। एसपी दीपक भूकर ने जनपद से जुए व मादक पदार्थ कारोबारियों को जड़ से खत्म करने के बाद काफी अर्से के बाद सदर कोतवाली क्षेत्र में सट्टोरियों पर भी शिकंजा कसते हुए उन्नाव पुलिस ने सफलता हासिल की है। बता दें कि एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में संयुक्त रुप से स्वाट टीम, सर्विलांस टीम व थाना कोतवाली सदर पुलिस ने 2 सटोरिये को 46800 रूपये, एक लैपटॉप, चार मोबाइल, आठ सट्टा पर्ची व सट्टे से सम्बन्धित अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस टीम ने लखनऊ कानपुर राजमार्ग पर मोटर साईकिल एजेन्सी के पास से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए दोनो सटोरियों की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के सचिन गुप्ता पुत्र रामबाबू निवासी मोहल्ला कैसरगंज पड़रियन टोला के रुप से हुयी है। वहीं मनीष अग्रवाल पुत्र स्व. सतीश चन्द्र अग्रवाल निवासी पुरानी बाजार सदर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। इस छापेमारी में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर करूणा शंकर श्रीवास्तव थाना कोतवाली, हेड कांस्टेबल भास्कर यादव, कांस्टेबल टीटू थाना सदर कोतवाली, नफीसुद्दीन थाना सदर कोतवाली की अहम भूमिका रही। जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत सचिन गुप्ता व मनीष खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में की गई है। सदर कोतवाली के मुताबिक दोनो सटोरियों पर जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए सटोरियों से पूछताछ कर जो लोग सट्टे के कारोबार में शामिल है उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन