Mon 27 Apr 2026

ब्रेकिंग

फोन पर बात करने के शक में भाई ने नाबालिग बहन की चाकू से गोदकर हत्या की

अंतिम संस्कार से लौट रहे दंपती की बाइक भिड़ी, तीन की मौत

जिस घर में किराए पर रही, वहीं से कर गई बड़ी चोरी

7 दिन में सुधार नहीं तो होगा कड़ा फैसला

क्षेत्र में हुआ जोरदार स्वागत

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: योगी के कार्यकाल में अब तक 15000 पुलिस एनकाउंटर, 257 बड़े अपराधी ढेर, CM योगी ने शहीद पुलिस कर्मियों को किया नमन!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Oct 21, 2025
Post views : 91

योगी के कार्यकाल में अब तक 15000 पुलिस एनकाउंटर, 257 बड़े अपराधी ढेर, CM योगी ने शहीद पुलिस कर्मियों को किया नमन!

    उत्तर प्रदेश लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिस जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर डीजीपी राजीव कृष्णा, मंत्री संजय निषाद, लखनऊ की मेयर सुषमा खरकवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन उन महान पुलिस जवानों को नमन करने का है जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा और जनसेवा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, उनका बलिदान अमर है और प्रदेश सरकार उनके परिवारों के उत्थान के लिए पूर्ण संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है   मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वर्ष 2024-25 में शहीद हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के 3 जवानों के परिजनों सहित कुल 96 परिवारों को 30 करोड़ 70 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है. इसके अलावा चिकित्सा सहायता, बीमा राशि, छात्रवृत्ति और सेवा लाभों के तहत करोड़ों रुपये स्वीकृत किए गए.  

पुलिस कल्याण के प्रमुख बिंदु

  374 पुलिस कर्मियों के आश्रित परिवारों को 11 करोड़ 86 लाख रुपये बीमा राशि का भुगतान   234 पुलिस कर्मियों के बच्चों को 10,000 छात्रवृत्ति   519 मामलों में 11 करोड़ 85 लाख रुपये चिकित्सा प्रतिपूर्ति   170 पुलिसकर्मियों को जीवन रक्षा समिति के अंतर्गत तत्काल सहायता    

भर्ती और महिला सशक्तिकरण

  योगी आदित्यनाथ ने बताया कि वर्ष 2017 के बाद से अब तक 1.99 लाख से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई है, जिनमें 34,000 से अधिक महिलाएं शामिल हैं. महिला सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए मिशन शक्ति के तहत प्रदेश भर में विशेष पुलिस इकाइयों का गठन किया गया है.  

अपराध एवं माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने बताया कि 20 मार्च 2017 से 18 अक्टूबर 2025 तक 15,000 से अधिक पुलिस मुठभेड़ों में 257 कुख्यात अपराधी मारे गए और 10,000 से अधिक घायल हुए. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती पर माफिया राज को समाप्त कर कानून का राज स्थापित किया गया है.

गैंगस्टर एक्ट में 26,920 कार्रवाई

 

एनएसए के तहत 9,000 से अधिक अभियुक्तों पर कार्रवाई

 

3,451 माफिया सदस्यों की संपत्तियों पर 14,467 करोड़ की कार्रवाई

 

साइबर क्राइम और आधुनिक पुलिसिंग

  मुख्यमंत्री ने बताया कि लखनऊ में स्थापित साइबर हेल्प लाइन 1930 के माध्यम से साइबर अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण सफलता मिली है. अब हेल्पलाइन की कॉल हैंडलिंग क्षमता 40 हजार से बढ़कर 1.70 लाख कॉल प्रतिदिन हो गई है. अंत में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने कानून-व्यवस्था को नई दिशा दी है. आज प्रदेश में त्योहारों, धार्मिक यात्राओं और राजनीतिक कार्यक्रमों का शांतिपूर्ण आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस की प्रतिबद्धता का प्रमाण है. हमारी सरकार हर पुलिसकर्मी और शहीद परिवार के साथ खड़ी है.  

फिरोजाबाद में शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

  फिरोजाबाद में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया. इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर एसएसपी सौरभ दीक्षित ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस उन वीर जवानों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था. उस दिन चीन के सैनिकों ने सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग टीम पर अचानक हमला किया था, जिसमें 10 जवान शहीद और कई घायल हुए थे. तभी से हर वर्ष यह दिवस देशभर में मनाया जाता है. कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ का संदेश भी सभी पुलिसकर्मियों को सुनाया और बीते एक वर्ष में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिस कर्मियों को याद किया.   गोरखपुर में भी किया गया नमन: पुलिस लाइन गोरखपुर में मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर, श्रद्धांजलि समारोह और परेड का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में एडीजी जोन मुथा अशोक जैन, डीआईजी/रेंज गोरखपुर डॉ. एस. चन्नप्पा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर मौजूद रहे. पुलिस बैंड द्वारा शोक धुन बजाई गई. एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने शहीदों को याद कर नमन किया

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन