Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

एजेंसियों पर भारी भीड़, सिलिंडर खत्म होने से रोज लौट रहे उपभोक्ता

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी के बागपत में दिनदहाड़े चली गोली, केंद्रीय मंत्री के निजी सहायक के पिता को मारी गोली, हालत गंभीर!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Jul 27, 2025
Post views : 68

यूपी के बागपत में दिनदहाड़े चली गोली, केंद्रीय मंत्री के निजी सहायक के पिता को मारी गोली, हालत गंभीर!

    उत्तर प्रदेश बागपत : दरअसल जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब केंद्रीय मंत्री के निजी सहायक के पिता पर फायरिंग कर दी गई, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के निजी सहायक विश्वेंद्र शाह के पिता संदीप शाह पर हमलावरों ने गोलियां चला दीं, गोली लगने के बाद उनका इलाज मेरठ में चल रहा है, संदीप शाह गांधी इंटर कॉलेज खेकड़ा के प्रबंधक रह चुके हैं, जानकारी के अनुसार घटना उस वक्त हुई जब वे रोजाना की तरह ईंट भट्ठे की तरफ टहलने के लिए निकले थे, घटना के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है, यह वारदात खेकड़ा कोतवाली इलाके की है, ईंट-भट्ठे पर मौजूद चश्मदीद के मुताबिक, संदीप शाह अचानक लहूलुहान हालत में दौड़ते हुए नजर आए और खुद ही बताया कि उन्हें गोली मार दी गई है आनन-फानन में उन्हें CHC ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत की वजह से मेरठ रेफर कर दिया गया है, घटना के पीछे कॉलेज प्रबंधक पद को लेकर चला आ रहा विवाद होने की आशंका है, संदीप शाह खुद प्रबंधक रहे हैं और वर्तमान में उनकी पत्नी प्रबंधक हैं. फिलहाल उनका इलाज जारी है, जबकि पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है, यह घटना सिर्फ एक आम गोलीकांड नहीं, बल्कि सियासी गलियारों तक खलबली मचा रही है, क्योंकि संदीप शाह का नाम सीधे-सीधे जयंत चौधरी के नजदीकी से जुड़ा हुआ है, वहीं इस मामले पर खेकड़ा थाने के इंचार्ज इंस्पेक्टर कैलाश गौतम ने फोन पर बताया की पीड़ित की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलती है, तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल पुलिस अपनी तरफ से हमलावरों की तलाश कर रही है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन