Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: उधारी मांगने पर दबँगों ने युवक पर चाकू से हमला कर किया गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में भर्ती!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Oct 23, 2025
Post views : 178

उधारी मांगने पर दबँगों ने युवक पर चाकू से हमला कर किया गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में भर्ती!

 

बरेली व्यूरो मुनीश गुप्ता

  उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद में एक युवक द्वारा अपने उधार के पैसे मांगना भारी पड़ गया। आरोप है कि गांव के ही दबंग व उसके भाइयों ने साथियों के साथ मिलकर युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताते चलें मामला जनपद बरेली के थाना व कस्वा सिरौली क्षेत्र का है जहाँ निवासी शहबाज पुत्र इख़यार सिलाई कार्य कर परिवार का पालन पोषण करता है परिजनों के अनुसार कुछ समयँ पूर्व गांव के ही मिक्की नामक युवक ने उससे 1000 रुपये उधार लिए थे वह उधार के रुपये शहबाज द्वारा मिक्की से बापस माँगने पर मिक्की व उसका भाई असलम उसे धमकाने लगे।आरोप है कि मंगलवार को मिक्की अपने भाई असलम के साथ शहबाज के पास आया और उसका मोबाइल फोन तथा 2500 रुपये छीन कर फरार हो गया इस बात की जानकारी शहबाज की मां को हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत मिक्की के घर पहुंच परिजनों से की जिससे नाराज मिक्की व असलम ने अपने साथियों के साथ शहबाज के घर पहुंच उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया इस हमले में शहबाज गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा।पुलिस अनुसार हमलावर घटना के बाद फरार हो गए हैं जिनकी तलाश की जा रही है।उक्त घटना से गांव के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन