Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

जीएनआरएफ ने राहगीरों को पिलाया शर्बत

छह आरोपियों की 1.56 करोड़ की संपत्ति कुर्क

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन

पट्टा और आवास की मांग

लूट और धमकी का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: पहलगाम आतंकी हमले पर किसान संगठन का आक्रोश, फतेहपुर में पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Apr 29, 2025
Post views : 100

पहलगाम आतंकी हमले पर किसान संगठन का आक्रोश, फतेहपुर में पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी!

  उत्तर प्रदेश फतेहपुर में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी की मासिक बैठक आज नहर कॉलोनी में आयोजित हुई, जिसमें पहलगाँव में सैलानियों पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई। संगठन ने सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।   बैठक में फतेहपुर के खागा गना होल मझिलगांव चौकी में तैनात सिपाही विष्णू चौधरी द्वारा निर्दोष किसानों को अवैध रूप से परेशान करने का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया गया। संगठन ने आरोप लगाया कि सिपाही किसानों से अवैध वसूली कर रहा है और इस संबंध में कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे आक्रोशित किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सिपाही के खिलाफ जांच कर कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वे चौकी का घेराव करेंगे।   इसके अतिरिक्त, खागा शोहद मऊ ग्राम पंचायत के हद्दीपुर क्षेत्र के एक किसान की हकबन्दी के बावजूद दबंगों द्वारा जबरन कब्जा करने का मामला भी बैठक में उठा। संगठन ने प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप कर किसान को न्याय दिलाने की मांग की है।   बैठक में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष भाई शाहिद शेख मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष रीशू ठाकुर ने बताया कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए भौपद सिंह को युवा जिला अध्यक्ष और निशा की को महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बैठक में कौसर अली, अनीस अहमद सिद्दीकी, भोगेश गुप्ता, प्रकाश मिश्रा, शिवनारायण, शिव सागर सिंह, शमीम अहमद, बबली माधव, अलीम अहमद, उन्टम सिंह खान सहित कई किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन