Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

जीआरपी जवान ने कंधे पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल

महापौर ने आश्वस्त किया किसी भी वैध खोखा धारक को नहीं हटाया जाएगा

16 किलोमीटर तक नहीं मिला सीसीटीवी, फिर भी पुलिस ने खोला लूटकांड का राज; तीन बदमाश गिरफ्तार

रवि चौधरी को सौंपा ज्ञापन, बोले- ई-पंजीकरण से छिनेगा रोजगार; ओपी राजभर से दखल की मांग

फिल्मी सितारों ने किया चेंजओवर,5 मिनट ठहराव के बाद चॉपर से मुरादाबाद रवाना

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी के मेरठ मेडिकल कॉलेज में 13 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म, बाथरूम में बंद कर हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Jun 23, 2025
Post views : 114

यूपी के मेरठ मेडिकल कॉलेज में 13 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म, बाथरूम में बंद कर हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार!

    उत्तर प्रदेश मेरठ : दरअसल जनपद के मेडिकल कॉलेज के हड्डी विभाग वार्ड में भर्ती 13 साल की किशोरी के साथ वहीं भर्ती दूसरे मरीज के तीमारदार ने बाथरूम में बंधक बनाकर कर दुष्कर्म किया, हैवानियत के बाद आरोपी मेडिकल कॉलेज से फरार हो गया, बच्ची की मां की तहरीर पर मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कराया, CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है, घटना शनिवार रात की बताई जाती है, इंचौली क्षेत्र की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी के पैर में कुछ परेशानी थी, इस कारण परिजनों ने उसे 20 जून को मेरठ मेडिकल कॉलेज के हड्डी वार्ड में भर्ती कराया था, इसी वार्ड में काशीपुर (मुरादाबाद) का मोहित भी भर्ती था, मोहित का सड़क हादसे में एक पैर कट गया था और ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज में हुआ था, मोहित की देखरेख के लिए साथ में उसका भाई रोहित रहता था, शनिवार को किशोरी रात में बाथरूम गई, पीछे से रोहित भी पहुंच गया और उसने किशोरी को बाथरूम में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया, किशोरी के गुमसुम रहने पर मां ने काफी पूछा तब उसने रोते हुए घटना की जानकारी दी, इसके बाद किशोरी की मां ने पहले डॉक्टरों, फिर पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने पहले किशोरी के बयान दर्ज किए और बाद में उसका मेडिकल करवाया, जिसमें रेप की पुष्टि की गई, वहीं पुलिस ने CCTV की मदद और उसके बीमार भाई से पता लेकर रविवार रात करीब 10 बजे आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया, आरोपी से हुई पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया, इस घटना पर SP सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के हड्डी वार्ड में भर्ती 13 वर्षीय किशोरी के साथ एक अन्य मरीज के तीमारदार ने रेप किया था, फिलहाल मां की दी गई तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन