Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

हस्ताक्षर अभियान चलाकर जताया विरोध

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल

पिता-पुत्र पर केस

विवाहिता की पिटाई के आरोप में पति समेत छह पर केस

विधायक निधि से चार बड़े कूलर लगे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन में उत्पात, दबंगों ने लहूलुहान कर युवक को स्टेशन पर फेंका, डॉक्टर ने किया मृत घोषित!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Jun 21, 2025
Post views : 216

दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन में उत्पात, दबंगों ने लहूलुहान कर युवक को स्टेशन पर फेंका, डॉक्टर ने किया मृत घोषित!

    उत्तर प्रदेश बागपत : दरअसल  दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहे एक युवक को चलती ट्रेन में मारपीट के बाद दबंग लहूलुहान युवक को स्टेशन पर फेंक कर फरार हो गए, सूचना मिलने पर पहुंचे घरवालों ने GRP की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया, फिलहाल पुलिस ने मारपीट करने वाले कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है बताया गया कि बागपत के खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला अहिरान निवासी ऋषि यादव का बेटा दीपक (39) दिल्ली के भगीरथ पैलेस में नौकरी करता था, शुक्रवार देर रात वह ड्यूटी के बाद दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन से घर लौट रहा था, फखरपुर स्टेशन के पास दीपक का सीट पर बैठने को लेकर कुछ लोकल युवकों से विवाद हो गया बातचीत बढ़ने पर युवकों ने दीपक को बुरी तरह मारपीट कर मरणासन्न कर दिया, इसके बाद स्टेशन पर फेंक कर फरार हो गए, दीपक के साथी की सूचना पर पहुंचे घरवालों ने GRP के मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पहले दिल्ली शामली पैसेंजर ट्रेन में दीपक के दोस्तों के साथ झगड़ा हुआ था, लेकिन उस दिन दीपक उनके साथ नहीं था. उसी झगड़े का बदला लेने के लिए दीपक को पीट-पीटकर मारा गया है   CO GRP स्वेता आशुतोष ओझा ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन दिल्ली से शामली के बीच चलती है,शुक्रवार रात 10 बजे ट्रेन फखरपुर और खेकड़ा रेलवे स्टेशन के बीच किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी, इसमें एक पक्ष से दीपक पुत्र ऋषि के सिर पर गंभीर चोट लगी थी, घायल दीपक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई, इस संबंध में परिजनों की तरफ से तहरीर प्राप्त हो गई है, मुकदमा जीआरपी बड़ौत में पंजीकृत किया गया है,5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन