Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: प्रधानमंत्री मोदी ने कानपुर को दी 47 हजार करोड़ रुपये की सौगात, मेट्रो ट्रेन की प्रगति को दिखाई हरी झंडी!

प्रधानमंत्री मोदी ने कानपुर को दी 47 हजार करोड़ रुपये की सौगात, मेट्रो ट्रेन की प्रगति को दिखाई हरी झंडी!

  उत्तर प्रदेश कानपुर : दरअसल आज कानपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रशेखर कृषि विश्वविद्यालय के मंच से 47,574 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। वहीं, हरी झंडी दिखाकर नयागंज स्टेशन से मेट्रो को रवाना किया। इसमें वंचित वर्ग के बच्चे पहली यात्रा के साक्षी बने। इसके अलावा, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।   प्रधानमंत्री ने भारत माता की जय उद्घोष के साथ संबोधन शुरू किया। तभी भीड़ में शामिल बच्ची के हाथों में पेंटिंग देख मंगवाया। बोले, पता लिख देना, मैं चिट्ठी लिखूंगा। कहा, आज कानपुर का बड़ा जोरों पर है। कानपुर में 24 अप्रैल को विकास का कार्यक्रम होने वाला था, लेकिन पहलगाम हमले के कारण मुझे अपना कानपुर दौरा रद करना पड़ा। पीएम मोदी ने कहा, पहलगाम के कायराना आतंकी हमले में हमारे कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी भी बर्बरता के शिकार हुए। बेटी एशान्या की वो पीड़ा, वो कष्ट और भीतर का आक्रोश हम सब महसूस कर सकते हैं।   उन्होंने आगे कहा, हमारी बहनों बेटियों का वही आक्रोश आपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया ने देखा है। हमने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकाने घर में घुसकर तबाह कर दिए। युद्ध रोकने की मांग पर पाकिस्तान को मजबूर होना पड़ा। स्वतंत्रता संग्राम की इस धरती से सेना के शौर्य को सैल्यूट करता हूं!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन