Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: बाकरगंज में भीषण गंदगी से ग्रामीण परेशान,सचिवालय बना शराबियों का अड्डा

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Jul 2, 2025
Post views : 130

बाकरगंज में भीषण गंदगी से ग्रामीण परेशान,सचिवालय बना शराबियों का अड्डा

 

सफाई के लिए कर्मचारियों नहीं आता खुद करते हैँ नाला-नालियों की गंदगी को साफ।

दरअसल बरेली जनपद में फतेहगंजपूर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम बकरगंज में भीषण गंदगी का अम्बार लगा है भारी गंदगी से ग्रामीण परेशान हैँ।ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर जाने वाली मुख्य सड़क पर गोबर कीचड़ और कूड़े का अंबार लगा है जहाँ से अवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वहीं ग्राम सचिवालय में काफी मात्रा में घास ख़डी होने समेत शराब के खाली रैपर पड़े हैँ कमरे में कूड़े का अम्बार लगा है तथा शौचालय समेत पीने योग्य पानी की व्यवस्था भी ध्वस्त है।भीषण गंदगी से मक्खी मच्छरों के साथ साथ संक्रामक रोगों को जन्म देने बाले कीटाणु पनप रहे जिनसे संक्रामक रोग फैलने की आसंका बनी है।ग्रामीणों की माने तो ब्लॉक भुता एवं फतेहगंजपूर्वी क्षेत्र में स्थित ग्राम बाकरगंज बदहाली के आंसू वाह रहा है यहां स्वच्छता मात्र कागजों तक ही सिमित है।दरअसल गांव की स्थिति अत्यधिक दयनीय है जहाँ नालियां गंदगी से पटी पड़ी हैँ और नाला नालियों की भीषण गन्दगी सड़क पर बहने से ग्रामीणों का पैदल निकलना दूभर हो रहा है गांव का प्रमुख रास्ता बहगुल की ओर जाता है इस प्रमुख रास्ते पर हनुमान गढ़ी ब्रह्मदेव मंदिर स्थित है इस प्रमुख मार्ग पर सबसे ज्यादा कूड़े व गोबर के ढेर लगे हैं।बताते चलें कि कुछ ही दिनों में सावन का पावन माह भी आने को है जहां से शिव भक्त पूजा अर्चना करने मंदिर जाएंगे जिन्हे आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।ग्राम पंचायत सचिवालय की बात की जाय तो सचिवालय की दीवारों पर स्वच्छता संदेश भी दर्शाया गया है किंतु जमीनी स्तर पर गांव में साफ सफाई की व्यवस्था धड़ाम है यही नहीं गांव का सचिवालय विभिन्न अधिकारियों/कर्मचारियों के बैठने का केंद्र बनाया जाता है जिसमें घास खड़ी होने के साथ कूड़े के ढेर शराब के खाली रैपर पड़े हुए हैं जो सचिवालय को शर्मशार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और पंचायत घर शराबियों के बैठने का अड्डा माना जा रहा है पंचायत घर के कमरों में ताला न होने कारण शाम होते ही शराबियो का जमाबाड़ा लगना शुरू हो जाता है।   ग्रामीण बोले वर्षो से सफाईकर्मी सफाई करने नहीं आ रहे हैं ग्राम बाकरगंज में ग्रामीणों का हाल जानने को न ग्राम प्रधान पहुंचते और न ही अधिकारी,,क्योंकि ग्राम पंचायत बाकरगंज में निकसुआ-खंजनपुर भी शामिल हैं जिसके चलते गांव में भीषण गंदगी से मक्खी मच्छर आदि कीटाणु पनपने से वायरल फीवर आदि बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।बाकरगंज के ग्रामीणों ने अधिकारियों से गांव की बेहतर सफाई व्यवस्था की मांग की है। दो-तीन दिन में गांव में टीम भेजकर बाकरगंज की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करा दी जाएगी-कुलदीप कुशवाह,बीडीओ भुता  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन