Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

गौवंश समेत बाइक सवार युवक की मौत,स्वास्थय केन्द्र लेजाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मोबाइल समेत नकदी लूटने का लगाया आरोप,जाँच में जुटी पुलिस

हस्ताक्षर अभियान चलाकर जताया विरोध

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल

पिता-पुत्र पर केस

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: सपा नेता मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव के साथ 4 करोड़ की धोखाधड़ी, पॉक्सो एक्ट में फंसाने की धमकीन!

सपा नेता मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव के साथ 4 करोड़ की धोखाधड़ी, पॉक्सो एक्ट में फंसाने की धमकीन!

    उत्तर प्रदेश लखनऊ : दरअसल यूपी के पूर्व सीएम और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, प्रतीक यादव ने इस मामले में लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया है कि चिनहट के रहने वाले कृष्णानंद पांडेय ने उनसे 4 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी की है, कृष्णानंद पांडेय ने एक रियल एस्टेट की कंपनी बनाई थी, आरोपी ने करोड़ों रुपए निवेश के नाम पर उनसे ठग लिए और अब पैसे वापस मांगने पर धमकी दे रहा है, प्रतीक यादव ने पुलिस को बताया कि काफी दिन तक वह कृष्णानंद पांडेय से पैसे वापस करने की बात कहते रहे. जब प्रतीक ने सख्ती से पैसे मांगे तो, आरोपी उन्हें पॉक्सो एक्ट में फंसाने और फेक वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा. यही नहीं प्रतीक से इसके एवरेज में 5 करोड़ के रंगदारी भी मांगी, प्रतीक ने पुलिस को बताया कि साल 2011-12 में उनकी मुलाकात कृष्णानंद पांडेय से हुई थी. वह कई बार बिजनेस का प्रस्ताव लेकर उनके पास आया था, मेलजोल बढ़ने के बाद कृष्णानंद पांडेय की बातों में आ गए उन्होंने बताया कि लखनऊ विस्तार हो रहा था तब शहीद पद के आसपास जमीन खरीद ने की बात कही, जिसको आगे चलकर बढ़ी कीमत पर बेच कर मुनाफा कमाने की बात कही थी, आरोपी के रियल एस्टेट कारोबार में जुड़े होने से उसकी बातों में आ गए इसके बाद 2015 को एक कंपनी बनाई. इसमें कृष्णानंद पांडेय और यूएस बिष्ट को निदेशक बनाया गया, खुद कंपनी में प्रमोटर के तौर पर शामिल हुए, इसके बाद कंपनी में हैसियत से निवेश किया, हालांकि जब मैंने अपना पैसा मांगा तो वह बहाना बनाने लगा और मुझे फंसाने की धमकी देने लगा!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन