Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: उन्नाव SMCB घोटाला मामला 3.85 करोड़ रुपये के गबन में DDO समेत 3 पर FIR दर्ज, जल्द होगी गिरफ्तारी!

उन्नाव SMCB घोटाला मामला 3.85 करोड़ रुपये के गबन में DDO समेत 3 पर FIR दर्ज, जल्द होगी गिरफ्तारी!

    उत्तर प्रदेश उन्नाव : दरअसल जनपद के स्कूल मैनेजमेंट कमेटी बजट में 3.85 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है, इस बजट से शासकीय स्कूलों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए राशि उपलब्ध कराई जाती है शिकायत मिलने पर CDO ने इसकी जांच कराई, आरोप सही साबित होने पर मामले में जिला विकास अधिकारी और नोडल जिला मिशन प्रबंधक समेत 3 पर मुकदमा दर्ज किया गया है स्कूल मैनेजमेंट कमेटी बजट (SMCB) से फर्जी दस्तावेजों के सहारे 3.85 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया, भुगतान के लिए ऐसे खाते दर्शाए गए जो अस्तित्व में ही नहीं थे. SMCB से शासकीय स्कूलों के संचालन, मरम्मत समेत वहां मूलभूत सुविधाओं और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए राशि आवंटित की जाती है इसकी शिकायत मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा से की गई, इसके बाद उन्होंने जांच के लिए कमेटी गठित कर दी जांच में आरोप सही पाए जाने पर जिला विकास अधिकारी संजय कुमार पांडेय, नोडल जिला मिशन प्रबंधक शिखा मिश्रा और एक अज्ञात कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज किया गया है. यह मुकदमा IPC की धारा 409 (शासकीय धन का गबन), 420 (धोखाधड़ी), 467/468 (दस्तावेजों की कूटरचना) और 120B (षड्यंत्र) जैसी गंभीर धाराओं में दर्ज किया गया है वहीं माना जा रहा है कि यह घोटाला कई अन्य जिलों तक फैला हो सकता है, शासन ने इसकी व्यापक जांच के आदेश दिए हैं दोषियों की गिरफ्तारी और रिकवरी की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, मीडिया से बातचीत में मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि पूर्व में उन्हें शिकायत मिली थी कि एसएमसीबी फंड में कुछ गड़बड़ियां हुई हैं,जांच के बाद मुकदमा दर्ज करा दिया गया है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन