: जमीनी के विवाद में गोली मारकर व्यक्ति को उतारा मौत के घाट, CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस!
Fri, Jan 3, 2025
जमीनी के विवाद में गोली मारकर व्यक्ति को उतारा मौत के घाट, CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस!
उत्तर प्रदेश जौनपुर : दरअसल जौनपुर जिले में गुरुवार की शाम बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पूरा मामला लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामबाग कॉलोनी का है युवक काफी समय से किन्नरों के साथ रहता था वह ड्राइविंग करता था पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, सोनी किन्नर की मई 2024 में मौत हो गई थी वह अपने पीछे काफी प्रॉपर्टी छोड़कर गई थी पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि किन्नरों के वर्चस्व और प्रॉपर्टी विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है मृतक गोपाल पड़ोस के जनपद आजमगढ़ का रहने वाला है पिछले कई सालों से वह किन्नरों के साथ रहता था वह किन्नरों की गाड़ी भी चलाता था पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाले में जुट गई हैवहीं इस घटना को लेकर एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि गुरुवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि जनपद के लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित रामबाग कॉलोनी में बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है वहीं इसकी शिनाख्त करते हुए पुलिस ने मृतक की पहचान गोपाल विश्वकर्मा के रूप में हुई है फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है!
: घर में सो रहे परिवार पर कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत!
Fri, Jan 3, 2025
घर में सो रहे परिवार पर कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत!
उत्तर प्रदेश कौशांबी : कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के अजुहा कस्बे में एक कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत हो गई जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है आपको बता दें घटना गुरुवार देर रात की है पूरा परिवार सो रहा था, तभी यह हादसा हुआ घायल बच्चे का इलाज नजदीक के अस्पताल में चल रहा है जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं राजस्व विभाग के कर्मचारी घटना की जांच कर रहे हैंबताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार देर रात खाना खाकर पूरा परिवार सो रहा थास, तभी अचानक कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई मलबे में 56 वर्षीय शरीफ अहमद और उनकी 86 वर्षीय मां दब गई शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुचे और कड़ी मशक्कत के बाद मां-बेटे को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी इस हादसे में 12 वर्षीय शाह मोहम्मद घायल है उसका इलाज पास के नज़दीकी अस्पताल में चल रहा हैदो लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है घटना की जानकारी मिलते ही सैनी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए SDM सिराथू ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही लेखपाल को मौके पर भेजा गया है और पूरे मामले में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है मामले की रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी CO सिराथू अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है मौके पर पुलिस मौजूद है शवो को पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया गया है अन्य आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है!
: फतेहपुर में अर्बन डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ शुभारंभ!
Fri, Jan 3, 2025
फतेहपुर में अर्बन डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ शुभारंभ!
उत्तर प्रदेश फतेहपुर पाल नगर नई तहसील जेल रोड में भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल ने अर्बन डिजिटल लाइब्रेरी का फीता काटकर उद्घाटन किया संचालक अंकित पाल ने बताया कि हमारे यहां बैंक एसएससी रेलवे पुलिस सिविल सर्विस एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वताअनुकूलित माहौल एसी युक्त स्वच्छ एवं शांत वातावरण रहता है जिससे छात्रों को पढ़ने में कोई असुविधा नहीं होती हमारे यहां फ्री वाई-फाई रो वॉटर डेली न्यूजपेपर मैगजीन मंथली पार्किंग करे गाइडेंस एंड एग्जाम अपडेट में एक्सपर्ट इंपॉर्टेंट सिविल सर्विस बुक एंड प्राऊडिंग फुल सिक्योरिटी अंदर सीसी टीवी सर्विलेंस परफेक्ट और इन स्प्रिंग्स एनवायरनमेंट सुविधा उपलब्ध है इस अवसर पर मैनेजमेंट देख रहे दीपक पाल रमेश चंद्रपाल उर्फ लाला अजय पाल अमित पाल विजय पाल विपिन पाल आनंदपाल देवानंद पाल मनोज पाल नंदकिशोर पाल राजेंद्र पाल विमलेश पाल राम अवतार पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे!