Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

डिवाइडर खोदकर खड़े किए होर्डिंग पोल

गौवंश समेत बाइक सवार युवक की मौत,स्वास्थय केन्द्र लेजाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मोबाइल समेत नकदी लूटने का लगाया आरोप,जाँच में जुटी पुलिस

हस्ताक्षर अभियान चलाकर जताया विरोध

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

देशभक्ति का जोश : शहर में लहराया 151 मीटर लंबा तिरंगा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Aug 13, 2026
Post views : 131

सदर विधायक पंकज गुप्ता की अगुवाई में गांधी नगर से शास्त्री प्रतिमा तक निकली यात्रा

उन्नाव। आजादी के जश्न को लेकर शहर का माहौल गुरुवार को देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। गांधी नगर से 151 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली विशाल तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए लोगों की भीड़ जिस रास्ते से गुजरी, वहां भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से माहौल गूंजता रहा। यात्रा की शुरुआत से पहले गांधी नगर में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भीड़ जुटने लगी थी। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं से यात्रा को व्यवस्थित तरीके से निकालने की अपील की। इसके बाद उन्होंने पंडित विशंभर दयाल त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मौजूद कार्यकर्ताओं का पटका पहनाकर स्वागत भी किया गया। इसके बाद 151 मीटर लंबे तिरंगे को लेकर यात्रा आगे बढ़ी। तिरंगे को संभालकर चल रहे लोगों के साथ विधायक पंकज गुप्ता भी यात्रा में शामिल रहे। रास्ते में लोगों ने तिरंगे का अभिवादन किया। युवाओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। कई लोग अपने हाथों में छोटे तिरंगे लेकर यात्रा का हिस्सा बने। यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीत और नारों ने माहौल को और जोश से भर दिया। सड़क के दोनों ओर मौजूद लोगों ने भी यात्रा को देखा और तिरंगे के प्रति सम्मान जताया। आयोजकों का कहना था कि यात्रा का मकसद स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देना है।

शास्त्री प्रतिमा पर हुआ समापन

गांधी नगर से शुरू हुई यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर शास्त्री प्रतिमा तक पहुंची। यहां पहुंचने के बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, विधायक बंबलाल दिवाकर, विधायक श्रीकांत कटियार, विमल द्विवेदी, मनीष जायसवाल, आनंद अवस्थी, नरेंद्र भदौरिया, सुरेंद्र वर्मा, अमित मिश्रा, अनीता द्विवेदी, सरिता सिंह, प्रियंका शुक्ला और निम्मी अरोड़ा समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शहरवासी मौजूद रहे। 151 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली यात्रा ने शहर में स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति का माहौल बना दिया। यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन