Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

सर्विलांस सैल जनपद रामपुर द्वारा आमजन के गुम हुए 105 मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 16 लाख 10 हजार रुपये) बरामद किए

तीन शातिर अपराधी 15मोटर साइकिलों समेत गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ा खुलासा ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

पड़ोसी के घर पहुंची महिला से मारपीट

आरएस एक्सेल और अल्ट्राफिट ने जीतीं टीम चैंपियनशिप

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की बेटी अंदलीब रहमान को आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

युवा कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी घोषित : 42 पदाधिकारियों को मिली नवीन जिम्मेदारी,मोहित वर्मा बने जिला उपाध्यक्ष

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Apr 11, 2026
Post views : 278

महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हेमलता पटेल सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (पूर्वी) के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी विवेक बघेल की संस्तुति पर फतेहपुर जनपद की नई युवा कांग्रेस जिला कार्यकारिणी का आधिकारिक गठन कर दिया गया है। इस नवीन कार्यकारिणी में जमीनी स्तर पर सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई और उज्जवल भविष्य की कामना

कार्यकारिणी के गठन पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। महिला जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हेमलता पटेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा, "युवा ही कांग्रेस की असली शक्ति हैं, और यह नई टीम फतेहपुर में संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

युवा जिला अध्यक्ष आकाश शुक्ल, जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी, और शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने संयुक्त रूप से नवीन कार्यकारिणी का स्वागत किया। साथ ही एआईसीसी सदस्य शिवाकांत तिवारी, करीम उल्ला सिद्दीकी , सुधाकर अवस्थी, उदित अवस्थी और देवी प्रकाश दुबे जैसे वरिष्ठ नेताओं ने भी शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह ऊर्जावान टीम राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूत करेगी।

मोहित वर्मा को मिली उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी

पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए मोहित वर्मा को फतेहपुर युवा कांग्रेस का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ उपाध्यक्ष पद पर शनि अवस्थी, ओम जी अवस्थी, अनिकेत पटेल, हिमांशु द्विवेदी, प्रदीप सिंह लोधी, उमेर मिर्जा, आयुष तिवारी, कमल मिश्रा और विनीत मौर्य को भी नियुक्त किया गया है।

कार्यकारिणी का पूर्ण विस्तार:

जिला महासचिव: पवन द्विवेदी, आशीष सैनी, नितिन लाला, करीम शाह, पंकज चौहान, राज यादव, रिजवान अहमद, शुभम द्विवेदी, विकास सोनकर, सुभाष अग्निहोत्री (शैलू), दिनेश सिंह लोधी, अमन बाजपेयी, शेखर द्विवेदी, विनोद कुशवाहा, मो० चन्दावासी और सूरज तिवारी।

जिला सचिव: शारदा मौर्य, शिवम सविता, रिंकू अवस्थी, रहीम शाह, उदय राणा, विमल सोनकर, छोटू दिवाकर, अल्तमस, रंजीत पाल, विकास गुप्ता, मो० जिशान रंगरेज, हिमांशु यादव, नौशाद अहमद, मिखाइल सिद्धू, प्रद्युम्न द्विवेदी और हुसैन जेदी।

कांग्रेस पार्टी द्वारा जल्द ही एक स्वागत समारोह आयोजित कर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा |

Tags :

The Lucknow Times

Times of Lucknow

Fatehpur News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन