Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मुरादाबाद।आबकारी अधिकारी पर लगाये गम्भीर आरोप : ओवर रेट शराब की बिक्री के खिलाफ बहुजन मुक्ति पार्टी जोरदार प्रदर्शन

आलम वारसी

Wed, Mar 25, 2026
Post views : 60

मुरादाबाद। देशी शराब माफिया शराब का क्वार्टर दोगुनी कीमत पर बेचने के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देते बहुजन मुक्ति पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता। ओवर रेट शराब की बिक्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी ने आरोप लगाया है कि देशी शराब माफिया और जिला आबकारी अधिकारी की मिलीभगत से आम जनता से अवैध वसूली की जा रही है।

पार्टी ने कहा कि 36 डिग्री टांग बॉस क्वार्टर का सरकारी मूल्य 75 रुपये है, लेकिन माफिया 10 रुपये प्रति क्वार्टर के हिसाब से वसूल रहे हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि इस अवैध वसूली के पीछे जिला आबकारी अधिकारी का हाथ है और वे माफिया को संरक्षण दे रहे हैं।

विजय पाल ने कहा कि जिले में 152 देशी शराब की दुकानें हैं और इनमें से अधिकांश में अवैध वसूली की जा रही है। पार्टी ने मांग की है कि इस मामले में जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

पार्टी ने यह भी आरोप लगाया है कि माफिया जीएसटी की चोरी कर रहे हैं और सरकार को राजस्व की हानि पहुंचा रहे हैं। बहुजन मुक्ति पार्टी के विजयपाल ने आरोप लगाते हुए आगे बताया जिले में 152 देसी शराब की दुकान है और इस देसी शराब की दुकान के अंदर भी है जिसमें आदर्श कॉलोनी वाली कैंटीन से ₹5000 प्रतिदिन मझौली चौराहे वाली देसी शराब की फैक्ट्री से ₹8000 प्रिंस रोड दीवान का बाजार संभल चौराहा हनुमान मूर्ति से भी पांच ₹5000 प्रतिदिन के हिसाब से जिला आबकारी अधिकारी व देसी शराब माफिया की मिली भगत से लगभग 60 से 70 लाख रुपये प्रतिभा की अवैध वसूली हो रही है। जिस कारण राज्य सरकार को राजस्व की भारी हानि हो रही है

पार्टी ने मांग की है कि इस मामले में भी जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में ओम प्रकाश सागर,विजय पाल विश्नोई,रामपाल,राजेश,डालचंद,सुमित,रोहित,मोहित,आशु,मुकेश,रमेश,बाबू व अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags :

मुरादाबाद।ओवर रेट शराब की बिक्री के खिलाफ बहुजन मुक्ति पार्टी जोरदार प्रदर्शन

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन