Mon 20 Apr 2026

ब्रेकिंग

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

दो गंभीर रूप से घायल,अज्ञात वाहन हुआ फरार

जामा मस्जिद क्षेत्र में सील दुकानों को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, धरने पर बैठे दुकानदार

बुद्धि विहार में ‘आओ हाथ बढ़ाएं’ ट्रस्ट ने लगाया निःशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर, 60 महिलाओं ने कराई जांच

मिड टाउन क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन, एसपी सिटी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मुरादाबाद के युवक ने लीवर दान कर पिता को दिया नया जीवन, : मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

आलम वारसी

Mon, Apr 20, 2026
Post views : 10

मुरादाबाद, साहस, प्रेम और आधुनिक चिकित्सा का प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते हुए मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट कर सफलतापूर्वक जीवन बचाया। खास बात यह रही कि उनके 26 वर्षीय बेटे हिमांशु कुमार ने अपने लीवर का हिस्सा दान कर पिता को नई जिंदगी दी।

तीन साल से लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे राजेश्वर

मुरादाबाद निवासी श्री राजेश्वर कुमार पिछले तीन वर्षों से क्रॉनिक लिवर डिजीज से पीड़ित थे। इसके साथ ही उन्हें लंबे समय से डायबिटीज और हाइपोथायरायडिज्म की समस्या भी थी। जीवनशैली से जुड़े कारणों के चलते स्थिति और गंभीर हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि हालत बिगड़ने पर लिवर ट्रांसप्लांट ही उनके लिए एकमात्र जीवनरक्षक विकल्प बचा था।

बेटे ने दिखाई मिसाल, दान किया 680 ग्राम लीवर

यह ट्रांसप्लांट प्रो. डॉ. सुभाष गुप्ता, ग्रुप चेयरमैन सेंटर फॉर लिवर एंड बिलियरी साइंसेज, मैक्स हेल्थकेयर के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान उनके बेटे हिमांशु कुमार, जो पेशे से वकील और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, ने साहस दिखाते हुए अपने लिवर का लगभग 680 ग्राम वजन का हिस्सा यानी राइट लोब दान किया।

डॉक्टर राजेश देय ने बताया: जटिल थी सर्जरी

डॉ. राजेश देय, निदेशक- लिवर ट्रांसप्लांट एवं बिलियरी साइंसेज ने बताया, "लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट एक अत्यंत जटिल प्रक्रिया है, जिसमें सटीक योजना, उच्च स्तरीय सर्जिकल कौशल और टीमवर्क की आवश्यकता होती है। डोनर और रिसीपिएंट दोनों की रिकवरी अच्छी रही। डिस्चार्ज के समय दोनों की स्थिति स्थिर थी, ग्राफ्ट फंक्शन अच्छा था और लिवर फंक्शन टेस्ट सामान्य थे।"

डॉ. तेजल भोय, कंसल्टेंट- लिवर ट्रांसप्लांट ने कहा, "इस केस की विशेषता यह है कि सर्जरी के बाद मरीज के जीवन में समग्र सकारात्मक बदलाव देखने को मिला। दीर्घकालिक सफलता काफी हद तक जीवनशैली में बदलाव और डॉक्टरों की सलाह का पालन करने पर निर्भर करती है। मरीज ने स्वस्थ आदतें अपनाने की मजबूत प्रतिबद्धता दिखाई है।"

जागरूकता सत्र का आयोजन

लिवर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अस्पताल द्वारा एक सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें समय पर जांच और जीवनशैली में बदलाव की जरूरत पर जोर दिया गया। डॉक्टरों ने कहा कि यह मामला न केवल मैक्स अस्पताल की क्लिनिकल उत्कृष्टता को दर्शाता है, बल्कि भारत में बढ़ते लिवर रोगों के बोझ से निपटने के लिए अंगदान और निवारक स्वास्थ्य जागरूकता के महत्व को भी रेखांकित करता है।

Tags :

मुरादाबाद।मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट कर सफलतापूर्वक जीवन बचाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन