Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

8वीं मोहर्रम की रात निकला हज़रत अब्बास (अ.स.) की याद में गूंजती रहीं “या अब्बास” की सदाएं

जीएनआरएफ ने राहगीरों को पिलाया शर्बत

छह आरोपियों की 1.56 करोड़ की संपत्ति कुर्क

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन

पट्टा और आवास की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

हर्षल्लास से पुष्प बर्षा के साथ जयकारे लगाकर मनाई : डा0भीमराव अम्बेडकर 135 वीं जयंती

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Apr 14, 2026
Post views : 254

बरेली जनपद में तहसील फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम लौंगपुर में संविधान निर्माता डा0, अम्बेडकर जयंती के अवसर पर वीर शक्ति संगठन के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ कार्यक्रम में दूर-दूर से पहुँच गणमान्यों ने भव्य समारोह का रूप दे दिया।जहाँ भव्य आयोजन में उत्साह पूर्वक सामाजिक-एकता के साथ जागरूकता का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में राजा सेठ समेत अतिथियों ने एक के बाद एक सम्बोधित संबोधन में डॉ0,भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा-संघगठता और संघर्ष पर व्याख्यान किया।वहीं उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने भारतीय समाज को एक नई दिशा दी और संविधान के माध्यम से हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अम्बेडकर जयंती केवल एक उत्सव नहीं बल्कि समाज में समानता,शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण दिन है।बाबा साहब का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी संघर्ष कर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।वहीं अतिथिगणों का फूल मालाओं से स्वागत किया जहाँ मंच से आवाहन कर सभी को समाज सेवा हेतु प्रेरित किया।आयोजन में भारी संख्या में युवाओं ने भागीदारी निभाई जिसके चलते कार्यक्रम और प्रभावशाली दिखा।

कार्यक्रम में एकजुटता और भाई चारे का माहौल प्रमुख रूप से देखने को मिला जहाँ वक्ताओं ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने तथा बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।अंत में आयोजकों ने कार्यालय पर पधारे समस्त का गणमान्यों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में दीपक सेठ निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य,देशराज राजपूत,रामवीर गुर्जर,राजीव कठेरिया,अंशू राजपूत,रामनरेश राठौर,शिवम कुमार,नितिन गुप्ता समेत अनेक गणमान्य व ग्राम एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।इसके अलावा जनपद बरेली में जगह-जगह सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों स्कूलों,कॉलेज आदि में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ बाबा साहब की 135 वीं जयंती मनाई गई। इस उपलक्ष में जगह-जगह शोभा यात्रा के साथ -साथ धार्मिक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

Tags :

Bareilly news

Breaking Bareilly

The Lucknow Times

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन