Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

जीएनआरएफ ने राहगीरों को पिलाया शर्बत

छह आरोपियों की 1.56 करोड़ की संपत्ति कुर्क

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन

पट्टा और आवास की मांग

लूट और धमकी का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पैसों के विवाद में दंपति की हत्या : 40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

आलम वारसी

Tue, Apr 21, 2026
Post views : 147

मुरादाबाद। मुहल्ला नाला (चक्कर की मिलक) में सोमवार रात 40 हजार रुपये के विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। मकान की रजिस्ट्री को लेकर चल रही रंजिश में पड़ोसी फरजंद, उसके चचेरे भाई और एक अन्य युवक ने घर में घुसकर राजा और उसकी पत्नी फराह की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्यारोपित तब तक वार करते रहे जब तक दंपति की सांसें नहीं थम गईं।

बच्चों के सामने माता-पिता का कत्ल

वारदात के वक्त घर में मौजूद तीन मासूमों के सामने ही उनके माता-पिता को मौत के घाट उतार दिया गया। हमले के दौरान फराह की गोद से डेढ़ साल का मासूम अब्बास छिटककर दूर जा गिरा। वहीं पांच वर्षीय आतिफ और सात वर्षीय अफ्शा चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन हत्यारोपित नहीं रुके। बच्चों की चीख-पुकार से मोहल्ला दहल गया। वारदात को अंजाम देकर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

2.24 लाख में हुआ था सौदा, 40 हजार पर अटका था बैनामा

पुलिस के अनुसार, राजा ने करीब एक साल पहले पड़ोसी फहीम से एक कमरे का मकान दो लाख 24 हजार रुपये में खरीदा था। राजा ने दो लाख रुपये देकर मकान पर कब्जा ले लिया था, लेकिन फहीम ने रजिस्ट्री नहीं कराई थी। आरोप है कि अब फहीम 24 हजार के बजाए 40 हजार रुपये लेकर बैनामा कराने की बात कह रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था।

एक दिन पहले हुई थी मारपीट

रविवार शाम इसी रकम को लेकर दोनों में कहासुनी हुई जो मारपीट में बदल गई। राजा ने फहीम को पीट दिया, जिससे उसके हाथ में चोट आई थी। यही विवाद अगले दिन खूनी संघर्ष में बदल गया। सोमवार रात करीब आठ बजे फहीम का बेटा फरजंद, उसका भतीजा और एक अन्य युवक जबरन राजा के घर में घुस आए और ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया।

दरवाजे तोड़कर की गई तलाश, डीआईजी-एसएसपी पहुंचे मौके पर

घटना के बाद आरोपी फरार हो गए और परिवार के अन्य लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। पुलिस ने दरवाजे तोड़कर अंदर तलाशी ली, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर डीआईजी मुनिराज जी, एसएसपी सतपाल अंतिल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

परिवार का इकलौता सहारा था राजा

मृतक राजा की मां रानी ने बताया कि उनका बड़ा बेटा राजा ही परिवार का सहारा था। वह अपने छोटे बेटे शुएब के साथ अलग रहती हैं। एक साथ बेटे-बहू की हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

Tags :

मुरादाबाद।। मुरादाबाद में खूनी संघर्ष: 40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन