Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

जीएनआरएफ ने राहगीरों को पिलाया शर्बत

छह आरोपियों की 1.56 करोड़ की संपत्ति कुर्क

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन

पट्टा और आवास की मांग

लूट और धमकी का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दर्दनाक सड़क हादसा : मुंडन से लौट रहे परिवार की बोलेरो पर डंपर पलटा, 6 की मौत

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Apr 29, 2026
Post views : 328

अंधे मोड़ और तेज रफ्तार ने ली जान, कई घायल; कटर से काटकर निकाले गए लोग

उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो को दो डंपरों ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो पर डंपर पलट गया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर कीरतपुर गांव के पास खरहीपुल के अंधे मोड़ पर हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बोलेरो चालक ने आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक करने की कोशिश की। उसी दौरान सामने से दूसरा डंपर आता दिखाई दिया, जिसे देखकर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इसी बीच पीछे से आ रहा डंपर बोलेरो से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो आगे वाले डंपर से भिड़कर सड़क किनारे पलट गई। पीछे वाला डंपर भी अनियंत्रित होकर उसी बोलेरो पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों डंपर चालक मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बोलेरो पूरी तरह डंपर के नीचे दबी हुई थी। हालात ऐसे थे कि अंदर फंसे लोगों को निकालना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद कटर मशीन मंगाकर डंपर और बोलेरो के हिस्से काटे गए, तब जाकर घायलों को बाहर निकाला जा सका। घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाद में जिला अस्पताल ले जाते समय दो और लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार की महिलाएं शामिल हैं, जिससे घर में मातम छा गया है। बताया जा रहा है कि मौरावां थाना क्षेत्र के पठई गांव निवासी सूरज सिंह अपने तीन साल के बेटे के मुंडन संस्कार के लिए परिवार के साथ सुबह-सुबह बक्सर गए थे। वहां पूजा-पाठ और गंगा स्नान के बाद सभी लोग वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घायलों में सूरज सिंह, उनकी पत्नी और उनका छोटा बेटा समेत अन्य लोग शामिल हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज जारी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हादसे की मुख्य वजह अंधा मोड़ और तेज रफ्तार रही। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार के खतरे को सामने ला दिया है। परिवार एक खुशहाल मौके से लौट रहा था, लेकिन लापरवाही ने उसे मातम में बदल दिया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन