Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

सर्विलांस सैल जनपद रामपुर द्वारा आमजन के गुम हुए 105 मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 16 लाख 10 हजार रुपये) बरामद किए

तीन शातिर अपराधी 15मोटर साइकिलों समेत गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ा खुलासा ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

पड़ोसी के घर पहुंची महिला से मारपीट

आरएस एक्सेल और अल्ट्राफिट ने जीतीं टीम चैंपियनशिप

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की बेटी अंदलीब रहमान को आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

BCM मशीन द्वारा मरम्मत कार्य : द्वारिकेश नजदीकि रेलवे क्रासिंग आठ दिनों के लिए बन्द

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Apr 18, 2026
Post views : 309

बरेली जनपद के फतेहगंजपूर्वी क्षेत्र में द्वारिकेश चीनी मिल निकट स्थित समपार फाटक संख्या 349/सी(किमी 1282/12-14)का रेल विभाग द्वारा मरम्मत एवं मशीन कार्य के चलते आठ दिनों तक के लिए सड़क यातायात अस्थायी रूप से बन्द कर दिया गया है।रेल विभाग ने सूचना पत्र जारी कर बताया कि है कि यह फाटक 17 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक (आठ दिनों के लिए पूर्णत्या बंद रहेगा।

कार्यालय सीनियर सेक्सन इंजीनियर 3020 शाहजहांपुर द्वारा जारी की गई सूचना में बताया गया है कि इस अवधि में डीएन लाइन रेलवे ट्रैक पर BCM मशीन द्वारा मरम्मत कार्य किया जाएगा जिसके दौरान फाटक से आवागमन पूर्णत्या प्रतिबंधित रहेगा।

सी0,सेक्सन इंजीनियर का इशारा साफ है कि स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को असुविधा का सामना करने से बचने को अन्य क्रासिंग का सहारा लेकर सफर का आनंद लें और होने बाली परेशानी से बचें।रेल विभाग ने वैकल्पिक मार्ग के रूप में समपार फाटक संख्या 348/सी और 350/सी द्वारा आवागमन करने की अपील की है।

साथ ही संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।रेलवे अधिकारियों ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कार्य पूर्ण होने पश्चात उक्त समपार फाटक को पुनःसुचारू कर दिया जाएगा।

Tags :

Bareilly news

Uttar Pradesh news

The Lucknow Times

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन