Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

पार्षद रेहान खान व नगर निगम अधिकारियों ने किया निस्तारण, रोज लगेंगे कैंप

जीआरपी जवान ने कंधे पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल

महापौर ने आश्वस्त किया किसी भी वैध खोखा धारक को नहीं हटाया जाएगा

16 किलोमीटर तक नहीं मिला सीसीटीवी, फिर भी पुलिस ने खोला लूटकांड का राज; तीन बदमाश गिरफ्तार

रवि चौधरी को सौंपा ज्ञापन, बोले- ई-पंजीकरण से छिनेगा रोजगार; ओपी राजभर से दखल की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बिजली कार्य के दौरान हादसा : ट्रांसफार्मर पर काम के दौरान करंट से झुलसा बिजली कर्मी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, May 19, 2026
Post views : 102

गंभीर रूप से झुलसे युवक को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया

उन्नाव। शहर के सिविल लाइन इलाके में मंगलवार सुबह बिजली विभाग के कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे एक युवक को अचानक तेज करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक कल्याणी देवी क्षेत्र निवासी अतुल गौतम मंगलवार सुबह करीब छह बजे ट्रांसफार्मर पर बिजली संबंधी काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि काम के दौरान अचानक लाइन में करंट आ गया और वह उसकी चपेट में आ गए। तेज झटके के साथ वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल कर्मी को तुरंत उन्नाव जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर आशीष सक्सेना और अन्य मेडिकल स्टाफ ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार युवक शरीर के कई हिस्सों में गंभीर रूप से झुलसा है। हालत लगातार गंभीर बनी रहने पर उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचे। जेई समेत विभागीय कर्मचारियों ने पूरे मामले की जानकारी ली। हादसा किस वजह से हुआ, इसे लेकर विभाग स्तर पर भी पड़ताल की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर और हाईवोल्टेज लाइन पर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन