Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

बैटरी रिक्शा जलकर राख

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सांसद साक्षी महाराज ने बिजली व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम दिया : उन्नाव में तालाबों से अतिक्रमण हटाने पर दिया गया ज़ोर

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, May 22, 2026
Post views : 85

उन्नाव। सांसद साक्षी महाराज की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में दिशा समिति की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और जनसमस्याओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के बाद सांसद साक्षी महाराज ने बताया कि दिशा समिति की बैठकें हर तीन माह में आयोजित की जाती हैं। इनका उद्देश्य भारत सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा करना है। जनप्रतिनिधि और समिति सदस्य मिलकर जिले की ज्वलंत समस्याओं और विकास कार्यों की कमियों को उठाते हैं, ताकि उनका समयबद्ध समाधान हो सके। सांसद ने आगे कहा कि बैठक में उठाए गए मुद्दों को जिलाधिकारी द्वारा नोट किया जाता है और उसी आधार पर कार्रवाई होती है। यदि किसी कार्य में लापरवाही या दोष पाया जाता है, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाती है और अधूरे कार्यों को पूरा कराया जाता है। सांसद ने नवागत जिलाधिकारी की कार्यशैली की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि वे अपनी टीम के साथ जिले की समस्याओं का प्रभावी समाधान करेंगे। सांसद ने पत्रकारों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं। यदि कोई समस्या अधिकारियों या जनप्रतिनिधियों की जानकारी से छूट जाती है, तो मीडिया उसे सामने लाता है, जिससे समाधान में मदद मिलती है। बता दे कि बैठक के दौरान बिजली व्यवस्था का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। सांसद ने कहा कि बिजली समस्या केवल जनता की नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की भी है। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ इस संबंध में चर्चा की गई है और समस्या के समाधान के लिए अलग से एक और बैठक की जाएगी। तालाबों और पोखरों पर हो रहे अतिक्रमण के सवाल पर सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि बरसात का मौसम आने वाला है। ऐसे में सरकार की नीति "खेत का पानी खेत में, घर का पानी घर में" को प्रभावी ढंग से लागू करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि तालाबों और पोखरों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जाए ताकि जल संरक्षण हो सके और भूजल स्तर बना रहे। साथ ही गोचर भूमि को भी अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग उठाई गई, जिससे गौसेवा के लिए भूमि सुरक्षित रह सके। वहीं 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा, "दिल बहलाने के लिए गालिब ये ख्याल अच्छा है।" उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 300 पार सीटें हासिल करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है और पूर्व की सरकारों के कार्यकाल को नहीं भूली है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन