Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

विदाई के दौरान हर्ष फायरिंग में चली गोली से युवक की मौत : निकाह की खुशियाँ चीख पुकार में तब्दील,बारातियों में मचा हड़कम्प

मुनीश गुप्ता

Mon, Dec 8, 2025
Post views : 339

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद के थाना सिरौली क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम शिवपुरी में रविवार देर रात्रि निकाह समारोह के दौरान निकाह की खुशियाँ मातम में बदल गयीं।निकाह के बाद विदाई के समयँ की गई हर्ष फायरिंग में चली गोली से एक युवक की मौत हो गई जिससे निकाह की खुशियाँ चीख-पुकार और मातम में बदल गईं जहाँ मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी अनुसार निकाह की रसमें पूर्ण होने के बाद बारात की विदाई की तैयारी की जा रही थी कि इसी दौरान एक युवक ने तमंचा निकालकर हर्ष फायरिंग शुरू कर दी।अचानक तमंचे से निकली एक गोली पास में खड़े उक्त युवक को लग गई।गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर गया जहाँ खून से लतपथ युवक को गिरा देखते ही बारातियों में भगदड़ की स्थिति बन गई।

स्थानीय लोगों व परिजनों ने घायल युवक को आनन फानन में अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई किन्तु गंभीर रूप से घायल युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।गोली लगने के बाद युवक के शरीर से काफी खून बह चुका था जिस कारण डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आरोपी युवक मौके से बाइक पर सबार होकर फरार हो गया।घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।हर्ष फायरिंग में मारे गए युवक की मौत की खबर गांव में फैलते ही कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।अधिकारियों का कहना है कि हर्ष फायरिंग एक गंभीर अपराध है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय निवासियों के अनुसार,निकाह समारोहों में फायरिंग की घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती रही हैं।पुलिस प्रशासन की सख्ती के बावजूद लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे है।

शिवपुरी गांव की यह घटना भी इन्हीं घटनाओं में से एक है जो लापरवाही का परिणाम है।जिसने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है।

Tags :

Breaking Bareilly

Uttar Pradesh news

The Lucknow Times

Lucknow Times

Crime News Bareilly

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन