Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

दो बूंद जिंदगी की': पल्स पोलियो अभियान 2026 के लिए महापौर की अपील

*'बेटियों का सुरक्षा कवच': 14-15 साल की किशोरियों के लिए HPV टीकाकरण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

किसान यूनियन(टिकैत) : मासिक बैठक में गरमाया नई सड़कों के निर्माण व पुरानी सड़‌कों की मरम्मत और चौड़ीकरण का मुद्दा,सौंपा ज्ञापन

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Apr 23, 2026
Post views : 325

बरेली के गन्ना सोसायटी परिसर में किसान यूनियन(टिकैत)के जिलाध्यक्ष चौधरी सोमवीर सिंह के नेतृत्व में किसान यूनियन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों किसानों ने भाग लिया जहाँ किसानों ने क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराते हुए विभिन्न मुद्दों पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में मुख्य रूप से मुख्य रूप से किसानों ने नई सड़कों का शीघ्र निर्माण व पुरानी सड़‌कों की मरम्मत और चौड़ी करण कराए जाने की मांग मुख्य अभियन्ता पी०डब्लू०डी०बरेली से करते हुए ज्ञापन जिलाध्यक्ष चौधरी सोमवीर सिंह समेत पदाधिकारियों ने मुख्य अभियन्ता पी०डब्लू०डी० को सौंपा।ज्ञापन में किसानों ने मांग की है कि दो गाँवों को जोड़ने के लिए सड़कों का जोड़ना आवश्यक है।

विन्दु एक में तहसील-ब्लाक फरीदपुर में ग्राम बकैनिया पुलिया से नहर की पटरी पर ग्राम भोजपुर व पचौमी सड़क तक तीन गांव की दूरी लगभग 6 किलो मीटर जाने को सड़क निर्माण की मांग की गई।वहीं विन्दु दो में ग्राम टिसुआ में सड़क से नहर की पटरी पर नई बस्ती तक करीब 2 किलोमीटर सड़क जोड़ने की मांग की गई।

इसके अलावा विन्दु तीन में ग्राम मड़िया से हसनगंज दूरी किलो मीटर तक सड़क निर्माण की मांग की गई।और विन्दु चार में ग्राम पचौमी से खुदागंज रोड का चौड़ीकरण शाहपुर तक एवं ग्राम गाँगेपुरा से चठिया फैजू के बीच 500 मीटर तथा द्वारिकेश चीनी से नगला जस्सी होते हुए रमपुरिया तक और जीटी रोड फरीदपुर बकानियाँ की पुलिया से ग्राम नगरिया विक्रम तक ऊँचा रोड निर्माण किए जाने की मांग की गई है।

इसके अलावा तहसील बहेड़ी-आँवला,मीरगंज और नवाबगंज क्षेत्र में सड़क निर्माण व चौड़ीकरण कराने जाने की मांग की गई है।किसानों की मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष सोमवीर समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।

Tags :

Bareilly news

Uttar Pradesh news

The Lucknow Times

Breaking

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन