Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

सर्विलांस सैल जनपद रामपुर द्वारा आमजन के गुम हुए 105 मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 16 लाख 10 हजार रुपये) बरामद किए

तीन शातिर अपराधी 15मोटर साइकिलों समेत गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ा खुलासा ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

पड़ोसी के घर पहुंची महिला से मारपीट

आरएस एक्सेल और अल्ट्राफिट ने जीतीं टीम चैंपियनशिप

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की बेटी अंदलीब रहमान को आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

स्कॉर्पियो की डिलीवरी को लेकर विवाद : शोरूम स्टाफ पर मुकदमा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Jul 7, 2026
Post views : 158

उन्नाव। शहर स्थित एक महिंद्रा शोरूम एवं सर्विस सेंटर में वाहन लेने पहुंचे ग्राहक ने कर्मचारियों पर अभद्रता, मारपीट का प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नवाबगंज निवासी शिवेंद्र सिंह के मुताबिक उन्होंने महिंद्रा कंपनी की दो स्कॉर्पियो खरीदी थीं। इनमें से एक वाहन सर्विस और मरम्मत के लिए शोरूम में खड़ा था। उनका कहना है कि छह जुलाई को मोबाइल पर वाहन तैयार होने का संदेश मिला, जिसके बाद शोरूम के मैनेजर से फोन पर बात हुई। मैनेजर ने शाम छह बजे तक वाहन लेने के लिए बुलाया। आरोप है कि वह अपने भाई के साथ तय समय पर सर्विस सेंटर पहुंचे, लेकिन करीब दो घंटे तक इंतजार कराया गया। पूछने पर कर्मचारियों ने पहले वाहन की चाबी नहीं मिलने की बात कही। इस पर उन्होंने घर से दूसरी चाबी मंगाने की बात कही, लेकिन बाद में कर्मचारियों ने बताया कि गाड़ी की बैटरी डिस्चार्ज है और टायर में हवा भी नहीं है, इसलिए अगले दिन आने को कहा गया।शिवेंद्र सिंह का आरोप है कि इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद मैनेजर विशाल, प्रशांत और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस की मदद से वह सदर कोतवाली पहुंचे और लिखित तहरीर दी। उनका यह भी आरोप है कि इससे पहले भी शोरूम की सर्विस को लेकर उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी थी। पूर्व में उनकी गाड़ी का कैमरा निकाल दिया गया था। इस बार वाहन पंचर और बैटरी डिस्चार्ज हालत में मिला। उन्होंने वाहन के अन्य पार्ट्स से भी छेड़छाड़ की आशंका जताई है। सदर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन