Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

डिवाइडर खोदकर खड़े किए होर्डिंग पोल

गौवंश समेत बाइक सवार युवक की मौत,स्वास्थय केन्द्र लेजाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मोबाइल समेत नकदी लूटने का लगाया आरोप,जाँच में जुटी पुलिस

हस्ताक्षर अभियान चलाकर जताया विरोध

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

11 अगस्त को निकलेगी भव्य शिव शोभायात्रा : बड़े चौराहा पर होगी भगवान शंकर की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Aug 6, 2026
Post views : 105

आकर्षक झांकियां रहेंगी मुख्य आकर्षण, विधायक पंकज गुप्ता ने लिया तैयारियों का जायजा

उन्नाव। श्रावण मास की मासिक शिवरात्रि पर शहर में भगवान शंकर की प्रतिमा के पुनःस्थापन और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बड़े चौराहा स्थित प्रतिमा स्थल पर 11 अगस्त को धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होगा। इससे पहले बलखंडेश्वर महादेव मंदिर, परियर से विशाल शिव शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 21 आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार को सदर विधायक पंकज गुप्ता के कैंप कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में शोभायात्रा के मार्ग, श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वागत व्यवस्था, झांकियों की प्रस्तुति और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन समिति के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं, ताकि कार्यक्रम का संचालन व्यवस्थित ढंग से किया जा सके। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बताया कि बड़े चौराहा लंबे समय से शहर में शिव आराधना और झंडेश्वर महादेव मंदिर से जुड़ी धार्मिक परंपराओं का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां वर्षों पहले स्थापित भगवान शंकर की प्रतिमा समय के साथ क्षतिग्रस्त हो गई थी। श्रद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुए प्रतिमा का पुनःस्थापन कराया जा रहा है। इसके साथ स्थल का सौंदर्यीकरण भी कराया गया है। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को बलखंडेश्वर महादेव मंदिर, परियर से शिव शोभायात्रा शुरू होगी। यात्रा बहरौला, बसधना, हाजीपुर, फतेपुर, देवारा कला, बनी, पिंडोखा, देवारा खुर्द, सहजनी, शुक्लागंज, मगरवारा और मसवासी होते हुए बड़े चौराहा पहुंचेगी। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शंकर की नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा में शामिल 21 झांकियों के माध्यम से भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों और सनातन संस्कृति से जुड़े प्रसंगों का चित्रण किया जाएगा। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों की ओर से स्वागत की तैयारियां भी की जा रही हैं। इसके लिए स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं और कई स्थानों पर पुष्प वर्षा की भी व्यवस्था रहेगी। बैठक में विधायक पंकज गुप्ता ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता का भी प्रतीक है। बैठक में मनोज निगम, सुरेंद्र वर्मा, नीरज गुप्ता,मनीष सेंगर, रामबोध शुक्ला, अखिलेश अवस्थी, प्रभात सिन्हा, अमित मिश्रा, विवेक गुप्ता, नगर अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, मनीष जायसवाल, ब्रजेश पांडेय, सुशील गुड्डा, राजेंद्र भारती, सुशील तिवारी, नृपेंद्र मिश्रा, अमित शुक्ला, निखिल गुप्ता, उदन लोधी, बिंदा शास्त्री, सुरेश शुक्ला, योगेश मिश्रा, श्रीकांत लोधी सहित आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन