Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

सर्विलांस सैल जनपद रामपुर द्वारा आमजन के गुम हुए 105 मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 16 लाख 10 हजार रुपये) बरामद किए

तीन शातिर अपराधी 15मोटर साइकिलों समेत गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ा खुलासा ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

पड़ोसी के घर पहुंची महिला से मारपीट

आरएस एक्सेल और अल्ट्राफिट ने जीतीं टीम चैंपियनशिप

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की बेटी अंदलीब रहमान को आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

गांवों में पहुंचेगी विकास की रोशनी : सरोसी में विधायक ने बूथ अध्यक्षों को बांटी सोलर लाइटें

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Aug 21, 2026
Post views : 83

पंकज गुप्ता बोले, ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता

उन्नाव। सरोसी ब्लॉक सभागार में आयोजित सोलर लाइट वितरण कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सर्वेश लोधी समेत कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विधायक का माला पहनाकर व प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में जनसुविधाओं को बढ़ावा देने और विकास की रोशनी को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनहित के कार्य लगातार किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार करने के साथ ही कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनसेवा को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोलर लाइट वितरण से ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र की जनता की सेवा में जुटे रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के बाद सरोसी ब्लॉक क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्षों को सोलर लाइट वितरित की गईं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सर्वेश लोधी, दिनेश तिवारी, महेश सिंह, अवनीश त्रिपाठी, मयंक दीक्षित, मनोज गुप्ता, धनंजय सिंह, संतराम, सुधीर लोधी, पवन कठेरिया, देवी प्रसाद, जगबीर सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन