Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

8वीं मोहर्रम की रात निकला हज़रत अब्बास (अ.स.) की याद में गूंजती रहीं “या अब्बास” की सदाएं

जीएनआरएफ ने राहगीरों को पिलाया शर्बत

छह आरोपियों की 1.56 करोड़ की संपत्ति कुर्क

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन

पट्टा और आवास की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

टाउन हॉल पर चला अतिक्रमा हटाओ अभियान : मुरादाबाद में अतिक्रमण पर नगर निगम का चाबुक: टाउन हॉल से शुरू हुआ अभियान, फुटपाथ खाली कराए

आलम वारसी

Sat, Apr 18, 2026
Post views : 136

मुरादाबाद। शनिवार को नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत टाउन हॉल से की गई। यहां सड़क किनारे अवैध तरीके से फुटपाथ पर बाजार लगाने वालों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए।

इसके बाद नगर निगम की टीम ने स्टेशन रोड, बुध बाजार, दिल्ली रोड और रामपुर रोड पर भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम ने सड़कों और फुटपाथ पर अवैध रूप से लगाए गए ठेले, खोखे और सामान हटवाया। कार्रवाई के दौरान कई जगह दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही।

नगर आयुक्त ने दी चेतावनी

नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि लोग अतिक्रमण खुद ही हटा लें, वरना निगम सख्त कार्रवाई करेगा। अवैध कब्जों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है और जाम की स्थिति बनती है।

नगर निगम ने साफ किया कि मुख्य सड़कों और बाजारों में दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही बार-बार नियम तोड़ने पर सामान जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

अभियान के पहले दिन की कार्रवाई के बाद कई इलाकों में फुटपाथ खाली नजर आए, जिससे पैदल चलने वालों को राहत मिली है।

Tags :

मुरादाबाद। अतिक्रमण

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन