Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

गंगाघाट नगर पालिका को हरी झंडी : 8.5 करोड़ से बनेगा नया दफ्तर

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Feb 23, 2026
Post views : 206

20 हजार वर्गफुट में तैयार होगा अत्याधुनिक भवन, डिजिटल सिस्टम से होगी रिकॉर्ड व्यवस्था

उन्नाव। गंगाघाट नगर पालिका परिषद को अपना नया और आधुनिक कार्यालय भवन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से लंबित प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री वैश्विक नगर योजना के तहत इस परियोजना के लिए 8.5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। करीब 20 हजार वर्गफुट क्षेत्र में बनने वाला यह दो मंजिला भवन गंगाघाट के प्रशासनिक ढांचे को नई दिशा देगा। फिलहाल पालिका कार्यालय पंप हाउस परिसर से संचालित हो रहा है, जहां जगह की कमी के कारण कर्मचारियों और आम लोगों दोनों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। सीमित कमरों और अव्यवस्थित रिकॉर्ड के चलते कामकाज प्रभावित हो रहा था। स्थिति को देखते हुए पालिकाध्यक्ष कौमुदी पांडे और अधिशासी अधिकारी ने नए भवन का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसके बाद नगर निकाय निदेशालय, लखनऊ की प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट की टीम ने स्थल निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। हाल में सर्वे की प्रक्रिया भी शुरू की गई थी। अब औपचारिक स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश जल निगम की इकाई सीएनडीएस को सौंपी गई है।कार्यदायी संस्था ने मृदा परीक्षण, ड्रॉइंग और विस्तृत सर्वे जैसे शुरुआती काम तेज कर दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही निर्माण कार्य जमीन पर नजर आने लगेगा।प्रस्तावित भवन में सभी विभागों के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए जाएंगे, जिससे कामकाज व्यवस्थित ढंग से हो सके। रिकॉर्ड प्रबंधन को पूरी तरह डिजिटल करने की योजना है। कंप्यूटरीकृत सिस्टम और ई-लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी, ताकि दस्तावेज सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध रहें। इससे नागरिकों को प्रमाण पत्र, कर संबंधित जानकारी और अन्य सेवाएं कम समय में मिल सकेंगी। दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए रैंप, विशेष शौचालय और सुगम आवागमन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही पर्याप्त पार्किंग और प्रतीक्षालय की व्यवस्था प्रस्तावित है। पालिकाध्यक्ष कौमुदी पांडे ने कहा कि लंबे समय से गंगाघाट क्षेत्र के लोगों को एक व्यवस्थित कार्यालय की जरूरत थी। नए भवन से न केवल कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, बल्कि आम नागरिकों को भी पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता और तय समयसीमा में पूरा कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।पालिका प्रशासन का मानना है कि यह भवन गंगाघाट के शहरी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वर्षों से सीमित संसाधनों के बीच काम कर रही परिषद अब आधुनिक ढांचे की ओर कदम बढ़ा रही है, जिसका सीधा लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन