Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

बैटरी रिक्शा जलकर राख

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बिजली संकट पर उन्नाव में फूटा जनाक्रोश : लोगों ने लखनऊ-कानपुर हाईवे किया जाम

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, May 22, 2026
Post views : 306

महिलाएं और स्थानीय लोग सड़क पर उतरे, बाधित रहा यातायात

उन्नाव। भीषण गर्मी और लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था को लेकर शुक्रवार देर शाम को शहर के हुसैन नगर इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, महिलाएं और युवाओं ने सड़क पर उतरकर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने बांस-बल्ली लगाकर लखनऊ-कानपुर हाईवे जाम कर दिया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के हुसैन नगर चौराहा स्थित हाईवे पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बसें, ट्रक, निजी वाहन और एंबुलेंस तक जाम में फंसी नजर आईं। हाईवे पर अचानक बढ़ी भीड़ और जाम के कारण अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। घंटों कटौती के साथ लगातार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी में पंखे, कूलर और पानी की मोटर बंद रहने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि बिजली न आने से घरों में पानी तक का संकट खड़ा हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों का गर्मी में बुरा हाल है, लेकिन शिकायतों के बावजूद विभागीय अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे। लोगों का कहना था कि कई बार शिकायत करने के बाद भी केवल आश्वासन मिलता है, समाधान नहीं। हाईवे जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर जल्द समस्या दूर कराने का भरोसा दिया। काफी देर तक चले हंगामे और बातचीत के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी कि यदि बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। लोगों का कहना है कि एक तरफ गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ बिजली संकट ने आम लोगों का जीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। गौरतलब है कि जिले में बिजली कटौती और खराब आपूर्ति को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। सांसद साक्षी महाराज की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें बिजली व्यवस्था समेत विभिन्न जनसमस्याओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा हुई थी। इसके बावजूद जिले में लगातार बिजली कटौती और खराब आपूर्ति को लेकर लोगों में नाराजगी बनी हुई है। जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के बीच बैठकों का दौर जारी है, लेकिन जमीनी हालात अब भी लोगों की परेशानी कम नहीं कर पा रहे

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन