Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

*कर्बला में चला विशेष सफाई अभियान, : मुहर्रम में मेले के आयोजन पर जताया विरोध*

आलम वारसी 2

Mon, Jun 8, 2026
Post views : 58

*मुरादाबाद,बागात रुस्तम खानी सेवा समिति एवं मुरादाबाद ताज़ियादारी काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में आज कर्बला वक्फ संख्या 507 परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में शहर व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ताज़ियादारों, अज़ादारों, अंजुमनों के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और कर्बला परिसर की साफ-सफाई कर इसके संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हसन ज़ैदी एडवोकेट, उपाध्यक्ष बागात रुस्तम खानी सेवा समिति एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष इमाम-ए-मेहदी यूथ मिशन ने कहा कि कर्बला वक्फ संख्या 507 की भूमि की सुरक्षा आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से कर्बला की भूमि से जुड़े मामलों की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान सभी ताज़ियादारों एवं अज़ादारों ने कर्बला परिसर में लगने वाले मेले का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि मुहर्रम शहादत, ग़म और इमाम हुसैन (अ.स.) तथा उनके साथियों की कुर्बानियों को याद करने का महीना है। ऐसे पवित्र और शोकपूर्ण अवसर पर मेले का आयोजन धार्मिक भावनाओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मुहर्रम के दौरान कर्बला में किसी प्रकार के मेले के आयोजन की अनुमति न दी जाए तथा स्थल की पवित्रता और गरिमा को बनाए रखा जाए।

सफाई अभियान के दौरान कर्बला परिसर में फैली गंदगी, झाड़-झंखाड़ एवं कचरे को हटाया गया। वक्ताओं ने कहा कि कर्बला केवल एक धार्मिक स्थल नहीं बल्कि शहर की ऐतिहासिक विरासत है, जिसकी सुरक्षा और संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उपस्थित लोगों ने भविष्य में भी ऐसे अभियान चलाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुरादाबाद ताज़ियादारी काउंसिल के अध्यक्ष सूफ़ी सिब्ते नबी, बागात रुस्तम खानी सेवा समिति के सचिव शाह आलम आबदी, इमाम-ए-मेहदी यूथ मिशन के सचिव वसी अब्बास नक़वी सहित बड़ी संख्या में ताज़ियादार एवं अज़ादार मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जमाल (अब्दुल कादिर कंबल का ताज़िया), मोहम्मद जावेद इक़बाल (हाफिज बन्ने की पुलिया), मोहम्मद इरशाद सक़लैनी (ईदगाह), मुश्ताक हुसैन (रहमत नगर गली नं. 4), वसी अब्बास नक़वी (इमामबारगाह मोहम्मदिया हॉल, आज़ाद नगर), मुताहिर (इमामबाड़ा तहज़ीब फ़ातिमा, ज़ाहिद नगर), मासूम रज़ा, शहज़ाद नबी, फ़हीम एडवोकेट पार्षद वार्ड-51, जैनउल काजमी, अब्बास ज़ैदी, सादिक ज़ैदी, गुड्डू, वसीम आदि सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए ताज़ियादार एवं अज़ादार उपस्थित रहे।

Tags :

मुहर्रम में मेले के आयोजन पर जताया विरोध*

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन