Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

सर्विलांस सैल जनपद रामपुर द्वारा आमजन के गुम हुए 105 मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 16 लाख 10 हजार रुपये) बरामद किए

तीन शातिर अपराधी 15मोटर साइकिलों समेत गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ा खुलासा ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

पड़ोसी के घर पहुंची महिला से मारपीट

आरएस एक्सेल और अल्ट्राफिट ने जीतीं टीम चैंपियनशिप

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की बेटी अंदलीब रहमान को आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

देश व समाज का हित भाजपा की प्राथमिकता और सेवा का संकल्प। हरीश : बोले विकास और विश्वास के समन्वय के साथ जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता

आसिम अज़ीज़

Mon, Jan 5, 2026
Post views : 333

उत्तर प्रदेश रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि देश व समाज का हित भाजपा की प्राथमिकता और सेवा का संकल्प है। इसी के साथ कार्यकर्ता जनता के बीच समन्वय और विश्वास के साथ जाएं। केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रसार करें और पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें।

रामपुर भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही कार्यकर्ताओं का मुख्य दायित्व है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है जब प्रत्येक कार्यकर्ता जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ अपनी भूमिका निभाए।

बैठक में उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा की कार्यशैली निरंतर जनसंपर्क और पारदर्शिता पर आधारित है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास कार्य तभी सार्थक होते हैं, जब स्थानीय लोगों की जरूरतों और समस्याओं को समझकर योजनाएँ बनाई जाएँ। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और संगठन विस्तार के लिए विभिन्न दिशानिर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुँचाने में कार्यकर्ताओं की सक्रियता सबसे अहम है।

बैठक के दौरान स्थानीय मुद्दों, विकास परियोजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से जनता के बीच अधिक से अधिक पहुँच बनाने और सेवा भाव को अपना मार्गदर्शक सिद्धांत बनाने की अपील की।

बैठक में जिला महामंत्री रविन्द्र सिंह रवि जिला उपाध्यक्ष जगपाल सिंह यादव, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, रवि रोहिल्ला, प्रदीप गुप्ता, दीपक गुप्ता, अजीत गौतम, आकाश सक्सेना, शिवम कुक्कू अरोरा, सरदार विक्रम सिंह, शुभम सक्सेना, अभिषेक सिंघल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।।

Tags :

Politics news

Politics news Uttar Pradesh

BJP meeting

BJP rampur

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन