Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

सर्विलांस सैल जनपद रामपुर द्वारा आमजन के गुम हुए 105 मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 16 लाख 10 हजार रुपये) बरामद किए

तीन शातिर अपराधी 15मोटर साइकिलों समेत गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ा खुलासा ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

पड़ोसी के घर पहुंची महिला से मारपीट

आरएस एक्सेल और अल्ट्राफिट ने जीतीं टीम चैंपियनशिप

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की बेटी अंदलीब रहमान को आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

श्मशान घाट में चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत : फैली सनसनी,आवारा कुत्तों ने नोचकर खाया शव

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Jan 14, 2026
Post views : 373

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल शहर में थाना बारादरी क्षेत्र के आकाशपुरम स्थित श्मशान घाट में चौकीदार की मौत से उस वक़्त सनसनी फैल गई और चौकीदार का क्षत-विक्षत स्थिति में शव पड़ा पाया गया।

बताया जा रहा है कि शव को आवारा कुत्तों ने बुरी तरह नोच खाया जिससे उसकी पहचान व मौत के कारणों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम वास्ते भेजा है ताकि घटना का राज खुल सके।स्थानीय लोगों की माने तो मृतक श्मशान घाट पर चौकीदार के रूप में कार्य करता था और अक्सर रात में वहीं रुकता था।

प्रातः आसपास के लोगों ने श्मशान घाट परिसर में खून के निशान और शव के अवशेष देखे और तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शव का बड़ा हिस्सा आवारा कुत्तों द्वारा नोच लिया गया है जिससे दृश्य बेहद भयावह था।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चौकीदार शराब का आदी था।आशंका जताई जा रही है कि वह शराब के नशे में श्मशान घाट परिसर में ही गिरने कारण देर रात उसकी मौत होने की संभावना जताई जा रही है।घटना के बाद आवारा कुत्तों ने शव को नोच खाया।हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

थाना बारादरी पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना के समयँ अन्य कौन व्यक्ति वहां मौजूद था।घटना की सूचना थाना पुलिस द्वारा परिजनों को दे दी गई है और घटना के संबंध में उनसे पूँछताछ की जा रही है।घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।लोग श्मशान घाट में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने समेत आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने की मांग कर रहें हैँ।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Bareilly news

The Lucknow Times

Lucknow Times

Breaking News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन