Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

एजेंसियों पर भारी भीड़, सिलिंडर खत्म होने से रोज लौट रहे उपभोक्ता

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दरोगा भर्ती परीक्षा देने जा रहे हैं पिता पुत्र की मौत : बिसौली के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी थी टक्कर

आलम वारसी

Sun, Mar 15, 2026
Post views : 188

मुरादाबाद।। दरोगा भर्ती परीक्षा देने जा रहे पिता पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई बताया गया है कि किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी जिस कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे दोनों घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

मुरादाबाद के मैनाठेर में एक दर्दनाक हादसा हो गया जहां पर पिता पुत्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई पिता पुत्र की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई दोनों की मौत पर परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद के महमूदपुर माफी निवासी इसरार अपने पुत्र कोसर को दरोगा भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से जिला बदायूं जा रहे थे जैसे ही उनकी बाइक बिसौली के पास पहुंची तभी तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दोनों पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और पिता पुत्र को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां पर दोनों की मौत हो गई।

बताया गया है कि कोसर काफी समय से दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था और परीक्षा देने के लिए पिता के साथ घर से निकला था मृतक के परिवार में मां अफसरी एक बहन और एक छोटा भाई शाहरुख है जो दिल्ली में कारपेंटर का काम करता है घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है

Tags :

मुरादाबाद।बिसौली के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी थी टक्कर

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन