Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

कासगंज में वाल्मीकि युवती की हत्या के विरोध में भावाधस ने निकाला कैंडल मार्च

विधायक पंकज गुप्ता ने किया शिलापट्ट अनावरण

दहेज हत्या में कार्रवाई न होने पर पिता ने उठाई आवाज

घर में मिला शव

पुरानी तहसील और चौमुखा पुल के सौंदर्यीकरण की मांग, पंजाबी समाज का प्रतिनिधिमंडल महापौर से मिला

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

खड़ी कार बनी आग का गोला : भीषण आग की लपटों में कार जलकर हुई राख,मची चीखपुकार,कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Mar 29, 2026
Post views : 361

बरेली जनपद में शनिवार शाम को खड़ी कार में अचानक आग की लपटें उठने से इलाके में हड़कम्प मच गया।थाना प्रेमनगर क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर कॉलोनी के पास घटित इस घटना में देखते ही देखते कार भीषण आग की लपटों में शमा गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम करीब 6:30 बजे सड़क किनारे खड़ी एक सफेद रँग कार से अचानक धुआं उठने लगा।शुरुआत में लोगों ने इसे सामान्य तकनीकी खराबी समझा किन्तु देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।आग की भीषण लपटों से मौके पर अफरा-तफरी व चीखपुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की फायर बाइक टीम मौके पर पहुंची जहाँ उन्होंने भारी मशक्क़त कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया किन्तु सफलता नहीं मिल सकी।

इसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची जहाँ संयुक्त रूप से फायर टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया जहाँ भारी मशक्क़त के बाद आग पर काबू पाया हालांकि इससे पहले ही कार पूरी तरह जल चुकी थी।

गनीमत यह रही कि हादसे के समयँ कार में कोई सवार नहीं था जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग की लपटें देख आसपास भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा फिल हाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी खराबी की संभावना जताई जा रही है। पुलिस व फायर विभाग की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं।

Tags :

Bareilly news

Breaking Bareilly

Incidate Bareilly

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन