Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

ट्रक ने स्कूटी मैं मारी टक्कर स्कूटी सवार महिला नर्स की हुई मौत : मृतक महिला जो की एक नर्स थी दवाई लेने अपनी बहन के साथ जा रही थी

आलम वारसी

Thu, Mar 19, 2026
Post views : 69

मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के गुलाबबाड़ी चुंगी के पास सीमेंट से लदे ट्रक ने स्कूटी सवार नर्स महजबीन और उसकी मौसेरी बहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में नर्स का सिर ट्रक के पहिये के नीचे आने से उसकी मौत हो गई जबकि बहन रुखसार घायल हो गई। हादसे के समय नर्स अपनी बहन को दवा दिलाने रामपुर से मुरादाबाद आ रही थी। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया जबकि ट्रक भी कब्जे में ले लिया है। हादसे में जान गंवाने वाली नर्स महजबीन (30) रामपुर जिले के खजूरिया थाना क्षेत्र के टेहरी ख्वाजा गांव निवासी थी। वह गांव में ही निजी अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत थी। पुलिस के मुताबिक, नर्स की मौसेरी बहन रुखसार की तबीयत ठीक नहीं थी। बुधवार की सुबह नर्स महजबीन अपनी मौसेरी बहन रुखसार को गलशहीद क्षेत्र में गांधी नगर स्थित क्लीनिक से दवा दिलवाने आ रहीं थीं। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे इनकी स्कूटी से गुलाबबाड़ी चुंगी पर पहुंची। इसी दौरान रेलवे माल गोदाम से सीमेंट लेकर ट्रक काशीपुर तिराहे की ओर जा रहा था। ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। महजबीन ट्रक की साइड में गिरी और सिर से ट्रक का पहिया उतर गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई जबकि रुखसार दूसरी साइड में गिरी। जिससे वह ट्रक के नीचे आने से बच गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने चालक को रोक लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए जबकि रुखसार को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Tags :

मुरादाबाद।।मृतक महिला जो की एक नर्स थी दवाई लेने अपनी बहन के साथ जा रही थी

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन