Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

काशीराम नगर निवासी राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर दी जान : राजमिस्त्री की पत्नी मायके जाने के बाद वापस नहीं लौटी जिस कारण उसने दी अपनी जान

आलम वारसी

Sun, Apr 5, 2026
Post views : 45

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के काशीराम नगर निवासी राजमिस्त्री ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट से जांच कराने के बाद पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया। जान गंवाने वाले राजमिस्त्री की पत्नी मायके जाने के बाद वापस नहीं लौटी, जिससे वह अवसाद में चल रहा था। माना जा रहा है कि उसी अवसाद में उसने आत्मघाती कदम उठाया है। थाना मूंढापांडे के कांशीराम नगर ट्रिपल स्टोरी निवासी अनेकपाल (26) राजमिस्त्री का काम करता था और अपने पिता भूरे के साथ रहता था।

बहनोई दिनेश ने पुलिस को बताया कि छह माह पहले अनेकपाल की शादी रामपुर के टांडा निवासी मधू के सथ हुई थी। शादी के बाद दोनों में अनबन हो गई और अनेकपाल की पत्नी मायके चली गई थी फिर दोबारा वापस नहीं लौटी। शुक्रवार रात करीब आठ बजे अकेनपाल अपने कमरे का दरवाजा बंद करके चादर का फंदा बनाकर पंखे के सहारे लटक गया। कुछ देर बाद पिता भूरे ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जिसके बाद भूरे गागन तिराहे पर रहने वाले दामाद दिनेश के घर बुला लाए। दिनेश और पड़ोसियों ने धक्का मारकर दरवाजा खोला तो अंदर अनेकपाल का शव फंदे पर लटक रहा था। घटना की सूचना पाकर एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार, काशीराम नगर चौकी प्रभारी अमित आनंद टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट बुलाकर मौके पर जांच कराके साक्ष्य संकलन कराने के बाद पुलिस ने शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि युवक की फांसी लगाने से मौत हुई है। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।

Tags :

मुरादाबाद।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन