Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में हुए सनसनीखेज दंपति हत्याकांड में पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है।

एजेंसियों पर भारी भीड़, सिलिंडर खत्म होने से रोज लौट रहे उपभोक्ता

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पुलिस मुठभेड़ में डबल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार पेर में लगी गोली : सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में हुए सनसनीखेज दंपति हत्याकांड में पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है।

आलम वारसी

Wed, Apr 22, 2026
Post views : 22

*मुरादाबाद, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में हुए सनसनीखेज दंपति हत्याकांड में पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में अनस के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले का मुख्य आरोपी फरजंद अभी भी फरार है।

अगवानपुर पुल के पास हुई मुठभेड़

एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि हत्याकांड में शामिल आरोपी अनस अगवानपुर पुल के पास देखा गया है। सूचना पर सिविल लाइन्स पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरा देख अनस ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें एक गोली अनस के पैर में लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार आरोपी की हालत खतरे से बाहर है।

पिता के अपमान का बदला लेने रची थी साजिश

पूछताछ में आरोपी अनस ने कबूल किया कि मुख्य आरोपी फरजंद ने अपने पिता फहीम के अपमान का बदला लेने के लिए हत्या की योजना बनाई थी। 20 अप्रैल की रात फरजंद ने अनस के साथ मिलकर चक्कर की मिलक स्थित घर में घुसकर राजा और उसकी पत्नी फरहा की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल था।

इससे पहले पुलिस मुख्य साजिशकर्ता फहीम को जिला अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही गिरफ्तार कर चुकी है। फहीम ने पूछताछ में बताया था कि उसने ही बेटे फरजंद को राजा से बदला लेने के लिए उकसाया था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी फरजंद अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। एसपी सिटी ने दावा किया कि जल्द ही फरजंद को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डबल मर्डर में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

मुरादाबाद, थाना सिविल लाइन्स क्षेत्र के चक्कर की मिलक में हुए डबल मर्डर केस में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने चक्कर की मिलक में हुए दंपति की हत्या के मामले में एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक नगर, कुमार रणविजय सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर मुठभेड़ में घायल हुए अभियुक्त का हालचाल जाना। घायल आरोपी चक्कर की मिलक में हुई दंपति की हत्या की घटना में संलिप्त बताया जा रहा है।

डबल मर्डर से जुड़ा है मामला

उल्लेखनीय है कि 20 अप्रैल की रात चक्कर की मिलक में 24 हजार रुपये के बकाया को लेकर राजा और उसकी पत्नी फरहा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी फहीम को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इसी दौरान एक और आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

Tags :

मुरादाबाद।। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में हुए सनसनीखेज दंपति हत्याकांड में पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन