Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

जीआरपी जवान ने कंधे पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल

महापौर ने आश्वस्त किया किसी भी वैध खोखा धारक को नहीं हटाया जाएगा

16 किलोमीटर तक नहीं मिला सीसीटीवी, फिर भी पुलिस ने खोला लूटकांड का राज; तीन बदमाश गिरफ्तार

रवि चौधरी को सौंपा ज्ञापन, बोले- ई-पंजीकरण से छिनेगा रोजगार; ओपी राजभर से दखल की मांग

फिल्मी सितारों ने किया चेंजओवर,5 मिनट ठहराव के बाद चॉपर से मुरादाबाद रवाना

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

रवि चौधरी ने विभिन्न गांव की जन चौपाल में लिया भाग : क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक वे संघर्ष करते रहेंगे, रवि चौधरी

आलम वारसी

Mon, May 4, 2026
Post views : 136

मुरादाबाद।।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि चौधरी (मंत्री प्रतिनिधि, मुरादाबाद मंडल) द्वारा विधानसभा 27 (देहात) क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित जनचौपाल में भाग लिया गया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया।

जनचौपाल में ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान विधायक समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में क्षेत्र की मूलभूत समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। गांवों में सड़क और जल निकासी की गंभीर समस्या है, जिसके कारण कई-कई महीनों तक रास्ते जलभराव के कारण बंद रहते हैं। हर वर्ष जलभराव और अव्यवस्थित रास्तों के कारण दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें 2-3 लोगों की मृत्यु तक हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि न तो उचित सड़क निर्माण हुआ है और न ही पुल एवं गलियों का विकास, जिससे क्षेत्र में भारी नाराजगी व्याप्त है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रवि चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की सभी समस्याओं के समाधान हेतु कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के साथ एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि जब तक क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक वे संघर्ष करते रहेंगे और जनता के बीच सक्रिय रहेंगे।

उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आपके सुख-दुख में सदैव साथ खड़ा रहेगा। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में यदि जनता उन्हें या पार्टी के किसी अन्य योग्य उम्मीदवार को अवसर देती है, तो वे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे और समय-समय पर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे।

रवि चौधरी ने यह भी जानकारी दी कि आगामी 02 जून 2026 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सामाजिक समरसता की एक विशाल महारैली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा प्रस्तावित की जा रही है, जो 2027 के विधानसभा चुनाव की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विधानसभा 27 के सभी छोटे-बड़े भाई-बहनों एवं बुजुर्गों को इस महारैली में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।

इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि यदि विधानसभा 27 (देहात) की सीट एनडीए गठबंधन के तहत सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को मिलती है, तो वे एक योग्य एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व वाले उम्मीदवार को टिकट दिलाने का प्रयास करेंगे, चाहे वह किसी भी वर्ग या समुदाय से क्यों न हो।

इस दौरान जिला अध्यक्ष रवि चौधरी ने ग्राम शाहपुर, मोहब्बतपुर भगवंतपुर, अक्का भिकनपुर, पिपलसाना, गनिमतनगर, खय्या खद्दर, काफियाबाद, घोसीपुरा, इस्लामनगर, गौरहरपुर-सुल्तानपुर, अब्बाबकरपुर आदि गांवों में जनचौपाल कर ग्रामीणों से संवाद किया।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष दानिश कुरेशी, प्रमुख महासचिव गौरव कुमार, संगठन मंत्री अमित चौधरी, जिला सचिव सलीम एवं आकाश, महानगर महामंत्री मुशाहिद, शानू, विवेक कुमार, लवी कुमार, अंश पंडित, निखिल कुमार, नासिर भाई, मीर साहब, हसन, शकील, गुलाम नबी (प्रधान), इंतजार, तहसीन, मोहम्मद रेहान, विशाल, अजीत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Tags :

मुरादाबाद

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन