Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बंद घर पर हाथ साफ : नकदी-जेवर समेत इन्वर्टर उड़ा ले गए चोर

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Feb 19, 2026
Post views : 218

दो महीने में दूसरी वारदात, पहले केस में अब तक एफआईआर नहीं, स्थानीय लोग बोले-गश्त बढ़े

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के गदनखेड़ा मोहल्ले में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों का सामान पार कर दिया। घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे बदमाश 50 हजार रुपये नकद, करीब तीन लाख रुपये के जेवर और इन्वर्टर-बैटरी लेकर फरार हो गए। घटना का खुलासा गुरुवार सुबह हुआ, जब परिवार मांगलिक कार्यक्रम से लौटकर घर पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गदनखेड़ा निवासी संदीप यादव निजी कंपनी में काम करते हैं। उनके मुताबिक बुधवार को वह परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां गए थे। रात में घर बंद था। इसी दौरान चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा, फिर अंदर अलमारी और बक्सों के लॉक तोड़कर नकदी और जेवर समेट लिए। जाते-जाते इन्वर्टर और बैटरी भी उठा ले गए। गुरुवार सुबह जब परिवार लौटा तो दरवाजे का टूटा ताला और भीतर बिखरा सामान देखकर होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

दो महीने में दूसरी चोरी, पुराने मामले में भी कार्रवाई अधूरी

गदनखेड़ा में यह पहली वारदात नहीं है। करीब दो महीने पहले इसी मोहल्ले में रहने वाले कमलप्रकाश शुक्ला के घर से 20 हजार रुपये नकद और सोलर पैनल चोरी हुए थे। पीड़ित ने ललऊखेड़ा चौकी में शिकायत दी थी, लेकिन अब तक न तो एफआईआर दर्ज हुई और न ही किसी गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई। पीड़ित परिवार का कहना है कि चौकी और कोतवाली के चक्कर लगाने के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्हें यही जवाब मिला कि "चोर मिलेंगे तो सामान बरामद कराया जाएगा।” स्थानीय लोगों का आरोप है कि अगर पहली घटना के बाद सख्ती होती तो दूसरी चोरी शायद टल सकती थी।

सुरक्षा पर सवाल, गश्त बढ़ाने की मांग

मोहल्ले के निवासियों का कहना है कि रात में पुलिस गश्त नाममात्र की है। कई घरों में लोग नौकरी या पारिवारिक कार्यक्रमों के चलते बाहर जाते हैं, जिससे बंद मकान आसान निशाना बन रहे हैं। लोगों ने क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग, संदिग्धों की चेकिंग और सीसीटीवी की व्यवस्था कराने की मांग की है।पुलिस का कहना है कि आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। लेकिन दो महीने में दूसरी चोरी ने गदनखेड़ा के लोगों की नींद जरूर उड़ा दी है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इस बार जांच किसी ठोस नतीजे तक पहुंचेगी या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन