Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

सर्विलांस सैल जनपद रामपुर द्वारा आमजन के गुम हुए 105 मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 16 लाख 10 हजार रुपये) बरामद किए

तीन शातिर अपराधी 15मोटर साइकिलों समेत गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ा खुलासा ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

पड़ोसी के घर पहुंची महिला से मारपीट

आरएस एक्सेल और अल्ट्राफिट ने जीतीं टीम चैंपियनशिप

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की बेटी अंदलीब रहमान को आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री : भाजपा कार्यालय में हुई श्रद्धांजलि सभा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Aug 21, 2026
Post views : 108

इकाना स्टेडियम के कार्यक्रम के लिए आधा दर्जन बसों से लखनऊ रवाना हुए कार्यकर्ता

उन्नाव। पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल पद्म विभूषण कल्याण सिंह की पंचम पुण्यतिथि पर शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सदर विधायक पंकज गुप्ता की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि कल्याण सिंह का पूरा जीवन राष्ट्र, समाज और संगठन के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने अपने जीवन में अनेक संघर्षों का सामना करते हुए संगठन और समाज के हितों को हमेशा सर्वोपरि रखा। उनका जीवन और कार्य कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कल्याण सिंह के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा कि कल्याण सिंह का व्यक्तित्व और कृतित्व कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक है। उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लेना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि सभा के बाद कार्यकर्ताओं को लखनऊ के लिए रवाना किया गया। इकाना स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आधा दर्जन बसों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रवाना हुए। सदर विधायक पंकज गुप्ता और पार्टी पदाधिकारियों ने बसों को झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया। इस दौरान प्रधान दिनेश लोधी, श्रीराम लोधी, रामशंकर लोधी, दीनदयाल लोधी, नत्थू निषाद, सर्वेश लोधी, सुभाष लोधी, राजेश राजपूत, सुखबीर लोधी, करुणाकांत लोधी समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन